{"_id":"8-24753","slug":"Allahabad-24753-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्तों पर भारी रहा ‘पंच परमेश्वर’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्तों पर भारी रहा ‘पंच परमेश्वर’
Allahabad
Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से कुंभ नगरी में आयोजित सांस्कृतिक संध्या ‘चलो मन गंगा यमुना तीर’ के तहत मंगलवार को परेड मैदान स्थित मंच लोकरंगों से सजा। स्वर्ग रंगमंडल की ओर से नौटंकी शैली में प्रस्तुत प्रेमचंद की कालजयी कृति ‘पंच परमेश्वर’ जीवंत हुई। अतुल यदुवंशी की परिकल्पना और निर्देशकीय कौशल में कई सार्थक प्रयोगों के साथ कथ्य और शैली से भी न्याय किया गया। दोहा, चौबोला, दौड़, बहरेतबील आदि के साथ कलाकारों के भावपूर्ण अभिनय, संगीत और दृश्य संयोजन ने प्रस्तुति को प्रवाहपूर्ण बनाते हुए दर्शकों को पूरे समय तक बांधे रखा।
कथासार के मुताबिक दो गहरे दोस्तों में से अलगू चौधरी सरपंच की हैसियत से जुम्मन से संबंधित विवाद में उसके खिलाफ फैसला देते हैं जिससे उनके बीच खटास आ जाती है और पक्के दोस्त एक दूसरे से जानी दुश्मन बन जाते हैं। समय के साथ जब जुम्मन को सरपंच की जिम्मेदारी मिलती है तो उसे अहसास होता है कि पंच बनकर फैसला सुनाना कितना कठिन होता है। फैसला अलगू के पक्ष में जाता है। नौटंकी रूपांतरण राजकुमार श्रीवास्तव का रहा।
प्रस्तुति में नीरज अग्रवाल और गौरव बजाज ने जुम्मन और अलगू की भूमिकाओं में उत्कृष्ट अभिनय किया। वहीं उत्तम राय, प्रिया मिश्रा, सोनम सेठ, शालिनी, सीमा सिंह, शिवप्रकाश, गरिमा, सरवर, एजाज खान, सुनील कुमार, चंद्रजीत यादव, अंशु रूपा खरे, अतुल शुक्ला ने भी अपनी भूमिकाओं से न्याय किया। अनिल चौधरी की रूपसज्जा और शिल्पी का वस्त्र विन्यास प्रस्तुति के अनुरूप रहा। सुरेश चंद्र कोमल, रामानंद, रामचंद्र श्रीमाली, दिलीप कुमार ने संगीत जबकि सुजॉय घोषाल ने प्रकाश परिकल्पना की जिम्मेदारी बखूबी संभाली।
विज्ञापन
0000000000000
0 संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत आज
इलाहाबाद। बेटे की मंगलकामना और आयुष्य के लिए माताएं बुधवार को संकष्टी गणेश चतुर्थी का निर्जला व्रत रखेंगी। चंद्रोदय रात 8.42 बजे होगा। दिन भर व्रत रखकर अपनी पंरपरानुसार स्नान के बाद नए कपड़े पहन करके विधिपूर्वक गणेश की पूजा-अर्चना करेंगी। विघ्नविनाशक गणेश को गन्ना, मकुई, गाजर, शकरकंद, बेर सहित तिल-गुड़ की छोटी-छोटी मुठिया चढ़ाई जाएगी। पर्व के मद्देनजर ही मंगलवार को बाजारों में तिल, गुड़, शकरकंद, बेर, गन्ना, गाजर महंगी बिकी।