{"_id":"8-24728","slug":"Allahabad-24728-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू कार ने एजेंसी संचालक को रौंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू कार ने एजेंसी संचालक को रौंदा, मौत
Allahabad
Updated Tue, 29 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस स्थित दयानंद मार्ग पर सोमवार की रात तेज रफ्तार कार ने एक बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार सिक्योरिटी एजेंसी के संचालक की दर्दनाक मौत हो गई। इधर चालक कार लेकर निकल भागा। हादसे से गुस्साए लोगों ने एजी आफिस चौराहे के पास चक्काजाम कर हंगामा कर दिया। गुस्साए लोग एजेंसी संचालक केशव को वहां से उठने नहीं दे रहे थे। पुलिस ने मशक्कत कर लोगों को समझाया। एजेंसी संचालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। देर रात तक रोते बिलखते लोग अस्पताल पहुंच गए।
दारागंज निवासी केके श्रीवास्तव के बेटे राजीव श्रीवास्तव (41) सिक्योरिटी एजेंसी चलाते हैं। सोमवार की रात साढ़े आठ बजे वह किसी अधिवक्ता से मिलने गए थे। एजी आफिस वाली रोड से वह डीआईजी बंगले की तरफ मुड़ रहे थे तभी दयानंद मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर के बाद कार ने राजीव को रौंद दिया। राजीव गंभीर रूप से घायल हुए और वहीं दम तोड़ दिया। हादसे के बाद जुटी भीड़ ने हंगामा कर दिया। कार सवारों केनिकल जाने पर भीड़ का गुस्सा बढ़ गया। प्रगतिशील समाज पार्टी के नेताओं ने एजी आफिस के पास चक्काजाम कर हंगामा कर दिया। उनका कहना था कि यातायात व्यवस्था ठीक न होने की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। उस क्षेत्र में यातायात पुलिसकर्मियों की ड्यूटी तक नहीं लगाई जाती। सिविल लाइंस पुलिस ने भीड़ को समझा कर शांत कराया। शव को वहां से लेकर पुलिस बेली अस्पताल पहुंच गई। एसआरएन अस्पताल में हंगामा होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने राजीव के घरवालों को बेली अस्पताल बुलवा लिया। परिवार के लोग रोते बिलखते पहुंच गए। देर रात तक हादसे की वजह से चीख पुकार मची रही।