{"_id":"8-24622","slug":"Allahabad-24622-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिजा में बुलंद हुई या नबी की सदाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिजा में बुलंद हुई या नबी की सदाएं
Allahabad
Updated Fri, 25 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। जश्न ईद मिलादुन्नबी के मौके पर बृहस्पतिवार को पुराने शहर में या नबी की सदाएं बुलंद हुई। शाहगंज, दरियाबाद, रानीमंडी, करेली इलाकों से जुलूस निकाले गए, जिसमें अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान काबा, मदीना अक्स की शानदार झांकियां भी निकाली गई, जो देर रात तक नखास कोहना, कोतवाली आदि इलाकों में गश्त करती रहीं। शायरों ने नबी की शान में अपने शानदार कलाम पेश किए।
इशा की नमाज के बाद झांकियों के निकलने का सिलसिला शुरू हुआ। मसजिदे नबवी के अक्स की बनी मिन्हाजपुर की झांकी सबसे पहले सड़क पर आई। साथ में जुलूस भी था, जो दोंदीपुर, काटजू रोड, नखास कोहना होता हुआ कोतवाली पहुंचा। जुलूस में शामिल नातखाओं ने नबी की शान में अपने बेहतरीन कलाम पेश किए। इस मौके पर फिरोज जमाल, जमाल अहमद, नौशाद अहमद आदि मौजूद थे। इसी तरह दोंदीपुर का जुलूस भी निकला। फूलों से सजी दोंदीपुर की शानदार झांकी लोगों के तवज्जोह का मरकज बनी हुई थी। इस मौके पर एजाज, कल्लू, महनवाज, अशफाक मौजूद थे।
इसी तरह ऑल इंडिया जमात रजाए मुस्तफा की ओर से जेके आशियाना से जुलूस निकाला गया। जुलूस में मसजिदें हामिद के अक्स की झांकी भी चल रही थी। जुलूस देर रात नखास कोहना पहुंचा। कोतवाली के पास जलसे का आयोजन भी किया गया, जिसमें हजरत मोहम्मद साहब की सुन्नतों पर अमल करने की नसीहत की गई। गढ़ी सराय, सब्जीमंडी, रानीमंडी, दरियाबाद, कीडगंज आदि इलाकों से भी झांकियां निकाली गई, जिसमें अकीदतमंदों की भारी भीड़ जुटी। शानदार झांकियां निकालने वालों को इनाम से भी नवाजा गया।