{"_id":"8-23967","slug":"Allahabad-23967-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन न्यायाधीशों ने ली शपथ
Allahabad
Updated Fri, 04 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश कक्ष में आयोजित एक सादे समारोह में बृहस्पतिवार को तीन अपर न्यायाधीशों ने पद की शपथ ली। शपथ कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश शिवकीर्ति सिंह ने दिलाई। इस मौके पर हाईकोर्ट के तमाम न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और कर्मचारी मौजूद रहे।
शपथ लेने वाले न्यायधीशों में न्यायमूर्ति बृजेश कुमार श्रीवास्तव, न्यायमूर्ति भारत भूषण और न्यायमूर्ति जकीउल्लाह खान शामिल हैं। मूल रूप से आजमगढ़ जिले के निवासी न्यायमूर्ति बृजेश कुमार का जन्म 24 दिसंबर 1953 को हुआ। एमएससी और एलएलबी की डिग्री लेने के बाद वह 1978 बैच में उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा में चयनित हुए। वर्ष 2009 में पहली बार जिला जज बने। इसके बाद लोकायुक्त प्रशासन में सचिव तथा सोनभद्र, बलिया और सीतापुर में जिला जज के पद पर रहे। 26 अप्रैल 2012 से वह इलाहाबाद जिला जज के पद पर कार्यरत थे। 1978 बैच के न्यायिक सेवा के अधिकारी न्यायमूर्ति भारत भूषण जन्म 1955 में मथुरा में हुआ। वर्तमान में वह जिला जज गाजियाबाद के पद पर तैनात थे। उत्तर प्रदेश सरकार के विधि एवं न्यायविभाग में तैनात रहे न्यायमूर्ति जकीउल्लाह खान इससे पूर्व आगरा सहित कई जिलों में जिला जज रह चुके हैं।