{"_id":"8-22875","slug":"Allahabad-22875-8","type":"story","status":"publish","title_hn":"लड़की केचक्कर में दो छात्रों को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लड़की केचक्कर में दो छात्रों को मारी गोली
Allahabad
Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। यमुनापार के नैनी इलाके में शनिवार देर शाम नए पुल के टोल टैक्स प्लाजा के बगल में खरकौनी गांव में लड़की के चक्कर में दो छात्रों को गोली मार दी गई। इनमें एक युवक गंभीर घायल हो गया। उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पूछताछ और टोल प्लाजा के सीसी कैमरे फुटेज से पता चला कि वहां चार युवक एक लड़की के साथ थे। उन्होंने ही यह वारदात अंजाम दी है।
शनिवार देर शाम करीब सात बजे की घटना है। दो बाइक सवार चार युवक नए पुल के टोल प्लाजा के पास रुके। फिर वे रेलिंग पारकर नीचे खरकौनी गांव में उतर गए। वहां एक लड़की पहले से खड़ी थी। बातचीत के दौरान वे लड़की से खींचतान करने लगे। कुछ दूर पर पान की दुकान पर खड़े अपर्ण नामक युवक ने टोका तो युवकों ने उसे गालियां दी। अर्पण ने हल्ला किया तो गांव के युवक विनीत तिवारी (20) और अर्पित द्विवेदी आ गए। उन दोनों ने पास जाकर युवकों से पूछा तो उन्हें भी धमकी दी गई। फिर एक युवक ने तमंचा निकालकर फायर कर दिया। विनीत के पेट में गोली जा धंसी। अर्पित भी जख्मी हो गया। फायरिंग के बाद युवक अपनी बाइक से भाग निकले।
गोली चलने की खबर पाकर नैनी थाने की पुलिस आ गई। घायल युवकों को उठाकर अस्पताल ले जाया गया। अर्पण से पूछताछ के बाद पुलिस ने टोला प्लाजा पर लगे सीसी कैमरे की फुटेज देखी। उसमें चार युवक एक युवती के साथ नजर आए। एसपी यमुनापार लल्लन राय भी पहुंच गए। बताया गया कि घायल विनीत तिवारी बीकॉम अंतिम वर्ष और अर्पित बीएससी का छात्र है।