फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   महिला खिलाड़ियों ने कहा, स्टेट सेलेक्टर ले गया टीम

महिला खिलाड़ियों ने कहा, स्टेट सेलेक्टर ले गया टीम

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। आगरा में चल रही सीके नायडू क्रिकेट ट्राफी में धरी गई इलाहाबाद की फर्जी टीम की सदस्य महिला खिलाड़ियों ने स्टेट सेलेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शनिवार को इलाहाबाद पहुंची महिला खिलाड़ियों ने मेरी वानामेकर इंटर कालेज में डीआईओएस के सामने बयान दिया कि बालक टीम के कोच और प्रदेशीय चयनकर्ता डॉ.अनूप श्रीवास्तव ने ही पूरी टीम बनाई और आगरा ले गए। लड़कियों के मुताबिक अनूप ने उनसे कहा कि आगरा में फ्रेंडशिप मैच खेलना है। टीम जब आगरा पहुंच गई तो स्टेट सेलेक्टर ने बरगलाया कि अधिकारियों से बात कर ली है, लड़कियों के लिए स्टेट खेलने का अच्छा मौका है। टीम उनके ही कहने पर मैदान में गई। किसी को पता नहीं था कि प्रतियोगिता के आयोजकों को उन्होंने क्या बताया। लड़कियों के मुताबिक दूसरी टीम से आपत्ति होने पर पूछताछ होने लगी तो अनूप खुद पुलिस लेकर पहुंच गया। पुलिस ने लड़कियों से बयान के बाद कोच डॉ.अनूप को हिरासत में लिया। महिला खिलाड़ियों ने लिखकर दिया है कि पूरी साजिश स्टेट सेलेक्टर की है। लड़कियों के बयान के बाद डीआईओएस ने जांच शुरू करा दी है कि टीम भेजने के फर्जी पत्र पर उनके फर्जी हस्ताक्षर किसने बनाए।
विज्ञापन

आगरा के अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को कई चरणों में स्टेट सेलेक्टर से पूछताछ की गई। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जेडी आगरा ने अपनी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारियों को भेज दी है। डीआईओएस महेंद्र सिंह ने स्वीकार किया कि सभी महिला खिलाड़ियों ने अनूप के खिलाफ बयान दिया है। उनका कहना है कि आगरा में हुई जांच की रिपोर्ट मिलते ही दोषियों के खिलाफ गंभीर कार्रवाई होगी। डीआईओएस के मुताबिक इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों ने भी कड़ी कार्रवाई को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed