फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्रावासों में फिर होने लगे कब्जे

छात्रावासों में फिर होने लगे कब्जे

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास अभी पूरी तरह से खाली भी नहीं हुए हैं कि फिर से अवैध कब्जा की शिकायतें मिलने लगी हैं। इतना ही नहीं नए छात्रों को हास्टल में जाने से रोकने के अलावा धमकी भी मिलने लगी हैं। चीफ प्रॉक्टर ने ऐसे लोगों के खिलाफ रैगिंग के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। यदि आरोप बाहरी हैं तो उनके खिलाफ एफआईआर लिखाई जाएगी। छात्रावासों में कार्रवाई से पहले ही दोबारा कब्जे की आशंका जताई जा रही थी। इसलिए अवैध लोगों को बाहर करने के साथ नए छात्रों का कब्जा दिलाने का भी निर्णय लिया गया था लेकिन उस पर अमल नहीं हुआ। कमरों में ताला लगाकर छोड़ दिया गया है। इसका नतीजा यह हुआ कि फिर से कब्जा होने लगा है। कई कमरों में तो छात्रों ने विश्वविद्यालय के ताले के ऊपर खुद का ताला लगा दिया है। इसके अलावा नए प्रवेशियों को छात्रावासों में घुसने भी नहीं दिया जा रहा है। इस तरह की शिकायतें कमोबेश सभी छात्रावासों में है। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर माता अंबर तिवारी ने बताया कि उन्हें भी इस तरह की शिकायतें मिली है। इसलिए रैगिंग के तहत कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। इसके साथ ही दोबारा रेड डाली भी जाएगी।
विज्ञापन

पीसीबी से 92 अवैध हुए बाहर
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के पीसीबी छात्रावास में शनिवार को भौतिक सत्यापन के बाद 92 अवैध लोगों को बाहर किया गया। कुछ छात्रों को नियम के विपरीत कमरे एलाट कर दिए गए थे लेकिन कार्रवाई के दौरान उन्हें भी बाहर कर दिया गया। पूर्व घोषणा के अनुसार चीफ प्रॉक्टर, डीएसडब्ल्यू समेत अनेक अफसर फोर्स के साथ हास्टल पहुंच गए लेकिन छात्रों ने पुलिस को अंदर जाने से मना कर दिया। हालांकि चीफ प्रॉक्टर के समझाने के बाद छात्र पीछे हट गए। एक नंबर कमरा में ही एलएलबी के बाद एमए फाइनल ईयर में पढ़ाई करने वाला छात्र रह रहा था। इसको लेकर काफी बहस हुई लेकिन प्रॉक्टर ने छात्र को बाहर कर दिया। इस तरह के कुछ और मामले सामने आए। इनमें से कई को तो कमरे एलाट भी थे लेकिन सभी को बाहर कर दिया गया। चीफ प्रॉक्टर प्रोफेसर माता अंबर तिवारी ने बताया कि रविवार को मोहर्रम के कारण भौतिक सत्यापन नहीं किया जाएगा। सोमवार को एसडी जैन छात्रावास में वैध छात्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। उन्होंने छात्रों को हास्टल में रहने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed