फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   पीपलगांव से छात्र अगवा, जंगल से बरामद

पीपलगांव से छात्र अगवा, जंगल से बरामद

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। धूमनगंज थाना क्षेत्र के पीपलगांव से सोमवार को बारह साल केएक बच्चे को अगवा कर लिया गया। कक्षा चार में पढ़ने वाले साकिब को बाइक से आए दो बदमाश दिनदहाड़े उठा ले गए। बच्चे को अगवा होते कई लोगों ने देखा था। अपहरण के बाद हंगामा मच गया। घरवालों ने चौकी का घेराव कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस टीमें सक्रिय हुईं तो छात्र कटहुला गांव के जंगल में एक खंडहर में बंधक मिला। गांववालों के खदेड़ने पर बदमाश उसे छोड़कर निकल भागे। मामले को लेकर देर रात तक पूछताछ चलती रही। अपहरण करने वाले फिलहाल पकड़ से दूर हैं। अपहरण के इस सनसनीखेज मामले में एसएसपी मोहित अग्रवाल खुद मौके पर पहुंचे और बरामद बच्चे से लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन

सैनी, कौशांबी के दिलावर गांव का रहने वाला अंसार अहमद सऊदी अरब में टेलर की शॉप चलाता है। उसके सऊदी जाने के बाद पत्नी जूही बेगम दोनों बच्चों साकिब (12) और तालिब को लेकर धूमनगंज के पीपलगांव में अपने पिता फारूख अहमद के घर रहने लगी है। साकिब रामचंद्र मिश्रा पब्लिक स्कूल में कक्षा चार में पढ़ता है। सोमवार को साकिब मुहल्ले के अन्य बच्चों के साथ स्कूल के परिसर में क्रिकेट खेल रहा था। दोपहर में ढाई बजे के लगभग दो बाइक से पांच युवक पहुंचे। उन्होंने साकिब को आवाज दी और कुछ पूछने के बाद उसे जबरन अपनी बाइक पर बिठा लिया। साकिब चीखने लगा तो क्रिकेट खेल रहे लड़कों ने उसके घर पर सूचना दी। घर वालों ने तुरंत कंट्रोल रूम और धूमनगंज पुलिस को सूचना दी। एसएसपी मोहित अग्रवाल ने एसओजी को बच्चे की खोजबीन में लगा दिया। इस दौरान परेशान घरवालों ने पुलिस चौकी का घेराव कर हंगामा किया। पूछताछ के बाद पुलिस टीमें कौशांबी की ओर दौड़ पड़ीं। बदमाश साकिब को लेकर पिपरी के कटहुला गांव केपास जंगल में पहुंचे और एक खंडहर में बच्चे को बंधक बना लिया। बदमाशों ने वहीं शराब पीना शुरू कर दिया। इसी बीच गांव केलोगों को भनक लग गई कि जंगल में कुछ बदमाश छिपे हैं। टोह में लगे एसओजी प्रभारी मनोज रघुवंशी, एसएसपी की स्पेशल टीम के प्रभारी जेपी राय और इंस्पेक्टर राजवीर सिंह भी पहुंच गए। पुलिस और ग्रामीणों को जमा होते देख बदमाश बच्चे को छोड़कर निकल भागे। छात्र की बरामदगी केबाद हर किसी ने राहत की सांस ली। एसएसपी मोहित अग्रवाल ने साकिब और उसके घरवालों ने लंबी पूछताछ की। एसएसपी केमुताबिक, बच्चे ने बदमाशों केबारे में कुछ बाते बर्ताईं हैं उससे तो मामला पारिवारिक रंजिश का लग रहा है। वह किसी का नाम नहीं बता सका। टीमें लगी हैं जल्द गिरफ्तारी होगी।
विज्ञापन

प्री प्लान कई दिन रखने की तैयारी थी
इलाहाबाद। अपहरण केइस मामले में पुलिस कई एंगलों पर जांच कर रही है। उसे पारिवारिक रंजिश का भी शक है। हालांकि फिरौती केलिए अपहरण की बात से इंकार नहीं किया जा रहा है। बदमाश बच्चे को जिस जंगल में ले गए थे वह सोची समझी रणनीति का हिस्सा था। वहां शराब समेत खाने पीने की चीजों का इंतजाम था। साफ है कि बच्चे को कई दिन बंधक बनाकर डिमांड की तैयारी थी। एसओजी प्रभारी मनोज रघुवंशी और दरोगा जेपी राय ने कई क्लू जुटाए हैं। धूमनगंज के कुछ लड़कों पर पुलिस का शक है। वह लड़के घर से भागे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चांटे मारे, मामा को बदमाश कहा
इलाहाबाद। बदमाशों के चंगुल से छूटे साकिब ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने उसे कई चांटे मारे थे। वह रो रहा था तो उसे डराने के लिए असलहे भी दिखाए थे। इसके अलावा एक बदमाश ने यह भी कहा था कि तुम्हारे मामा बहुत बदमाश हैं, चोरों केसाथ रहते हैं। उन लोगों ने साकिब को बीच में बिठाकर शराब पीना शुरू कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed