फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   36 घंटे के निर्जल व्रत को लिया संकल्प

36 घंटे के निर्जल व्रत को लिया संकल्प

Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
Allahabad
Allahabad Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। चार दिनी डाला छठ या सूर्यषष्ठी व्रत के दूसरे दिन ‘खरना’ की परंपरा पूरी की गई। ‘अन्न दिहले, धन दिहले, वंश बढ़इले ना, बबुआ होई हमके त छठ करबो ना’ जैसे परंपरागत गीतों के बीच व्रती महिलाओं ने छत्तीस घंटे के निर्जल व्रत का संकल्प लिया। व्रत के बावजूद न सिर्फ व्रती महिलाओं का चेहरा चमका बल्कि पूरे घर में भी उत्सव का माहौल रहा। रात्रि जागरण करके भी पर्व की खुशियां बांटी गईं। पूरे दिन के व्रत के बाद शाम को ‘खरना’ की थाली में सिंदूर और घी मिलाकर सूर्यचक्र बनाया गया। कलश पर दीप रखकर कुलदेवता की पूजा करके उन्हें मिठाई चढ़ाई गई। मिट्टी के दीये पर ही प्रसाद रखा गया। पूजा के बाद, व्रती महिलाओं ने पूरी शुद्धता से दूध और गुड़ से बनी अरवा चावल की खीर का भोजन प्रसाद ग्रहण किया। वहीं व्रती महिलाएं तब तक पानी पी सकीं, जब तक पंचमी का चांद दिखा।
विज्ञापन

शुद्धता का खास ख्याल
डाला छठ के लिए हर रोज प्रसाद तैयार करते समय पूरी शुद्धता का ख्याल रखा गया। पूजा की सामग्री वाले ‘गोसाई कमरे’ को पहले ही साफ किया गया था। पकवान में पूरी शुद्धता बनाए रखने के लिए ही खीर बनाने के वास्ते चीनी नहीं गुड़ या खांड का इस्तेमाल किया गया। केंद्रांचल कालोनी की सुषमा शुक्ला के मुताबिक पूजा में शुद्धता को बनाए रखने के लिए ही गुड़ या खांड का प्रयोग करते हुए प्रसाद के लिए ठोकवा-गुलगुला या अन्य चीजें बनाई जाएंगी।
विज्ञापन

ऐसी की जाएगी पूजा
सोमवार का दिन डाला छठ पर्व का मुख्य दिन होगा। इस दिन कमर भर पानी में खड़े होकर महिलाएं डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगी। इससे पहले घाट के किनारे ईखें जोड़ीं जाएंगी, जिसके नीचे तैयार की गई वेदी को मिट्टी से लीपा जाएगा। इस वेदी पर कलश स्थापित करके ही पूजा करते हुए कई तरह की चीजें चढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed