फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   95 thousand blown out of account by offering in the name of restaurant, the daughter of the retired professor was cheated

रेस्टोरेंट के नाम पर ऑफर देकर खाते से उड़ाए 95 हजार, रिटायर प्रोफेसर की बेटी के साथ धोखाधड़ी

Tue, 05 Jan 2021 01:10 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 05 Jan 2021 01:10 AM IST
विज्ञापन
95 thousand blown out of account by offering in the name of restaurant, the daughter of the retired professor was cheated
धोखाधड़ी - फोटो : pixabay
साइबर ठग शहर के नामी-गिरामी रेस्टोरेंट के नाम पर ऑनलाइन खाना बुक करने का ऑफर देकर ठगी कर रहे हैं। एक ऐसे ही मामले में रेस्टोरेंट के नाम पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय के रिटायर प्रोफेसर की बेटी रेशमा श्रीवास्तव से 95 हजार की ठगी की गई। भुक्तभोगी ने मामले की शिकायत साइबर सेल से की है। 
विज्ञापन


करेली में रहने वाली रेशमा के पिता गिरीशचंद्र श्रीवास्तव इविवि में संगीत विभाग के प्रोफेसर थे। रेशमा न ेबताया कि सोमवार को उन्होंने फेसबुक पर रेस्टोरेंट के नाम से दिखे विज्ञापन में दिए गए नंबर पर कॉल की। कॉल करने वाले ने खुद को रेस्टारेंट कर्मचारी बताते हुए उनसे कुछ सामान्य विवरण पूछा और फिर एक एप डाउनलोड करने को कहा।
विज्ञापन


पूछने पर बताया कि एप डाउनलोड करते ही आपके सामने पूरा मीनू व प्राइस लिस्ट होगा जिससे वह अपने पसंद का खाना ऑर्डर कर सकेंगी। एप डाउनलोड करते ही उनके पास खाते से रुपये कटने के मैसेज आने लगे जिस पर उन्होंने फोन काट दिया। बाद में पता चला कि उनके खाते से अलग-अलग बार में कुल 95 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। उन्होंने साइबर सेल पहुंचकर मामले की शिकायत की। हालांकि देर रात तक उनके पैसे वापस नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed