{"_id":"577c07024f1c1b72027faffa","slug":"94-free-courses-ugc-recognized-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्त विवि के 94 पाठ्यक्रमों को यूजीसी की मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्त विवि के 94 पाठ्यक्रमों को यूजीसी की मान्यता
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:10 AM IST
विज्ञापन
यूजीसी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के 94 पाठ्यक्रमों को यूजीसी ने मान्यता प्रदान कर दी है। इनमें स्नातक, परास्नातक, डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्स शामिल हैं। खास यह कि इनमें ज्यादातर रोजगारपरक और कौशल विकास के पाठ्यक्रम हैं। विश्वविद्यालय में जुलाई सत्र की प्रवेश प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू हो रही है। इसमें इन पाठ्यक्रमों को भी शामिल किया जाएगा।
कुलपति प्रोफेसर एमपी दुबे ने बताया कि अभी विश्वविद्यालय में 83 कोर्सेज में पढ़ाई होती है। अब 94 कार्यक्रमों को मान्यता मिलने से युवाओं को कॅरियर संवारने का मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि इनमें योग, पंचायती राज, डेयरी फार्मिंग, गांधी विचार एवं शांति अध्ययन, उपभोक्ता सरंक्षण, ग्रीन सोशल वर्क, ज्वैलरी डिजाइनिंग, पेपर क्राफ्ट, मानव अधिकार, आपदा प्रबंधन, फैशन डिजाइनिंग, टेक्सटाइल डिजाइनिंग, फोरेंसिक साइंस, पर्यटन प्रबंधन, कंप्यूटर, हार्डवेयर टेक्नोलॉजी, होम आर्ट्स, फोटोग्राफी आदि विषय शामिल हैं। कुलपति ने बताया कि कई अन्य पाठ्यक्रमों की सरंचना और पाठ्य सामग्री तैयार की जा रही है। इसके बनते ही इनमें भी पढ़ाई की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि यूजीसी से मान्यता प्राप्त पाठ्यक्रमों के बारे में विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।