फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मौत से जीतने की लड़ाई

मौत से जीतने की लड़ाई

Sat, 11 May 2019 12:48 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
मौत से जीतने की लड़ाई
विशेष विमान से एम्स ले जाई गई दो साल की मासूम अंशु
विज्ञापन

क्रासर
प्रियंका गांधी के फोन पर मेजा की सभा छोड़ राजीव शुक्ला व अजहरूद्दीन पहुंचे कमला नेहरू अस्पताल
राय बरेली की दो साल की बेटी की जिंदगी की लड़ाई में प्रियंका बनी गरीब परिवार का सहारा
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। मौत से जीतने की लड़ाई ने शुक्रवार को बहुतों का दिल जीत लिया। मामला ट्यूमर पीड़ित एक मासूम बिटिया की जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में जुटे गरीब परिवार से जुड़ा है। कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती इस बिटिया की हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने दोपहर बाद जब जवाब दे दिया, तब माता-पिता की आंखों से आगे अंधेरा छैा गया था, लेकिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के फोन के बाद न कुछ देर में ही पूरी तस्वीर बदल गई। सिर्फ कांग्रेस के बड़े नेता अस्पताल पहुंचे, बल्कि चिकित्सक भी मानवीय संवेदना को लेकर सजग हो गए। पीड़ित बालिका को रात को ही पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन व कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल विशेष विमान से लेकर दिल्ली एम्स पहुंच गए।

रायबरेली के सलोन गांव के राजपति की दो वर्षीया पुत्री अंशु को ट्यूमर हो गया है। बीते दिनों चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी की नजर इस गरीब परिवार पर पड़ गई थी। अपने अंदाज में हर किसी से मिलते, बतियाते प्रियंका गोद में अंशु को लेकर खड़े राजपति के पास ठिठक गई थीं। तब राजपति ने उनको बताया कि वह आर्थिक कमजोरी के कारण बेटी का इलाज नहीं करा पा रहा है। प्रियंका ने उसे कमला नेहरू अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। डॉ. सपन श्रीवास्तव की निगरानी में वह भर्ती थी। बताया जा रहा है कि अंशु की तबीयत सुधरने की बजाए बिगड़ने लगी। इस बीच चिकित्सकों ने उसे बाहर ले जाने की सलाह दे दी। इसकी जानकारी जब प्रियंका को मिली तो उन्होंने शुक्रवार की दोपहर मेजा में कांग्रेस प्रत्याशी योगेश शुक्ला के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री को फोन कर अंशु को दिल्ली भिजवाने के लिए कहा। प्रियंका का फोन आते ही राजीव शुक्ला मेजा की सभा बीच में ही छोड़कर पूर्व क्रिकेटर अजहरूद्दीन के साथ कमला नेहरू अस्पताल भागे। कुछ देर में ही हार्दिक पटेल भी अस्पताल पहुंच गए। फिर चिकित्सक डॉ. जय सिंह के साथ बिटिया को बम्हरौली हवाई अड्डे से विशेष विमान से दिल्ली ले जाया गया। निजी विमान छह सीटर होने के वजह से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला ने बच्ची और उसके माता-पिता के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन और हार्दिक पटेल को भेज दिया। शुक्ला खुद रात को ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए। बताया गया कि दिल्ली स्थित एम्स में खुद प्रियंका गांधी बच्ची के दाखिले के समय मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed