{"_id":"5ca125e6bdec2213ec622b15","slug":"91554064870-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ताप्ती गंगा के दुर्घटना ग्रस्त होने से 114 के टिकट हुए निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ताप्ती गंगा के दुर्घटना ग्रस्त होने से 114 के टिकट हुए निरस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताप्तीगंगा के दुर्घटनाग्रस्त होने का प्रयागराज तक पड़ा असर
0 ट्रेन निरस्त होने से इलाहाबाद छिवकी से 114 के टिकट हुए निरस्त
प्रयागराज। सूरत जाने वाली ताप्ती गंगा के छपरा-बलिया रेलखंड में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का प्रयागराज तक असर पड़ा। दरअसल, ताप्ती गंगा इलाहाबाद छिवकी के रास्ते चलती है। इस वजह से इलाहाबाद छिवकी से इसमें काफी यात्रियों का रिजर्वेशन था। दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से ट्रेन निरस्त कर दी गई। निरस्त होने के चलते मजबूूरी में यहां के यात्रियों को अपनी टिकट निरस्त करवानी पड़ी।
दरअसल सप्ताह में चार दिन चलने वाली छपरा-सूरत ताप्तीगंगा एक्सप्रेस इलाहाबाद छिवकी 8.35 बजे पहुंचती है जो अगले दिन शाम 6.40 बजे सूरत पहुंच जाती है। सूरत के लिए सीधी ट्रेन होने की वजह से इसमें काफी संख्या में प्रयागराज के लोग सफर करना पसंद करते हैं। रविवार को इस ट्रेन के स्लीपर में 99 एवं एसी में 15 यात्रियों का रिजर्वेशन था। कुल 114 यात्रियों को अपनी टिकट निरस्त करवानी पड़ी। ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलने से तमाम यात्री निराश हो गए। हालांकि रेलवे की ओर से सभी यात्रियों का पूरा रिफंड देने की बात कही गई। इसके अलावा 11061 लोकमान्य तिलक-दरभंगा, 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस, 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक बदले हुए रास्ते से चलाई गई। इस वजह से जंक्शन आने में संबंधित ट्रेनें लेट हो गई।