फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   एमएनएनआईटी सेमिनार

एमएनएनआईटी सेमिनार

Thu, 29 Nov 2018 08:11 PM IST
Updated Thu, 29 Nov 2018 08:11 PM IST
विज्ञापन
एमएनएनआईटी सेमिनार
शोधपत्र में नई जानकारी दें छात्र
विज्ञापन

0 एमएनएनआईटी में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार में बोले प्रो. एससी दत्ता
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शांति स्वरूप भटनागर सम्मान प्राप्त आईआईटी दिल्ली के प्रो. एससी दत्ता रॉय ने मोतीलाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) के छात्रों से कहा कि वे शोधपत्र के माध्यम से नई जानकारी देने की कोशिश करें। शोधपत्र की संख्या पर नहीं, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर जोर देना चाहिए। विभाग के इलेक्ट्रानिक्स एवं कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग की ओर से बृहस्पतिवार को वीएलएसआई एवं सिंगनल प्रोसेसिंग (वीसीएएस) पर अंतर्राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें डॉ. राय ने बतौर मुख्य अतिथि छात्रों को संबोधित किया।

संस्थान के निदेशक एवं सम्मेलन के मुख्य संरक्षक प्रो.राजीव त्रिपाठी ने वीसीएएस 2018 के आयोजन की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के सम्मेलन के माध्यम से युवा वैज्ञानिकों एवं शोधार्थियों को अपने काम को अच्छे वैज्ञानिकों के सामने प्रस्तुत करने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि डीआरडीओ के वैज्ञानिक डॉ. डीसी पांडेय, एवं सीडेक पूर्व निदेशक डॉ.देवाशीष दत्ता थे। समारोह के जनरल चेयर प्रो. विजया भदौरिया ने तीन दिवसीय सम्मेलन में आए अतिथियों का स्वागत किया। प्रो. हरनाथ कर ने अगले वर्ष आयोजित होने वाले वीसीएएस 2019 की घोषणा की। सम्मेलन के संरक्षक प्रो. सुदर्शन तिवारी ने पिछले दो दशकों में इलेक्ट्रानिक्स विभाग की उपलब्धियों के बारे में बताया। आयोजन समिति के सचिव डॉ. अरुण प्रकाश ने उपस्थित सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन किया। सम्मेलन के प्रथम दिन छह सत्रों में शोध पत्र प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed