{"_id":"5ae4d2524f1c1b9b098b707b","slug":"91524945490-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित दो खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उतर प्रदेश लोक सेवा आयोग से संबंधित दो खबरें
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एएसओ स्क्रीनिंग परीक्षा की उत्तरकुंजी से हटाए पांच सवाल
0 यूपीपीएससी ने जारी की आंसर-की, चार मई तक मांगी आपत्ति
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने शनिवार को सहायक सांख्यिकीय अधिकारी (एएसओ) स्क्रीनिंग परीक्षा-2014 की उत्तरकुंजी जारी कर दी। आयोग ने उत्तरकुंजी में पांच गलत सवालों को हटा दिया है। अभ्यर्थियों से चार मई तक आपत्तियां मांगी गई है।
सहायक सांख्यिकीय अधिकारी परीक्षा 18 मार्च को इलाहाबाद के चार केंद्रों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में कुल 1653 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जबकि 1278 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। यूपीपीएससी की ओर से जारी उत्तरकुंजी में ‘ए’ सिरीज के प्रश्नपत्र से प्रश्न संख्या 60, 89, 127, 154 और 191 को हटा दिया गया है। इसके अलावा ‘बी’, ‘सी’ और ‘डी’ सिरीज की प्रश्न पुस्तिका में यह सवाल जिन नंबरों पर थे, उन नंबरों के सवालों को भी डिलीट कर दिया गया है। उत्तरकुंजी आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। अभ्यर्थियों को डाक के माध्यम से या आयोग के काउंटर पर चार मई को शाम पांच बजे तक उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज कराने का समय दिया गया है।
आंसर-की से जो सवाल हटाए गए, उनमें से एक प्रश्न था, ‘जब वर्ग-अंतरालों को बहुत छोटा कर दिया जाता है तो आयतचित्र का सामांत रूप माना जाता है?’ चार विकल्प के रूप ‘आयतचित्र’, ‘आकृति चक्र’, ‘आवृत्ति बहुभुज’, ‘संचयी आवृत्ति चक्र’ दिए गए थे। इसी तरह सवाल था, ‘प्रबंध अंकेक्षक की नियुक्ति की जा सकती है?’ चार विकल्प दिए गए थे, ‘निदेशक मंडल द्वारा’, ‘अंशधारियों द्वारा’, ‘अन्य संबंधित लाभार्थियों द्वारा’, ‘उपयुक्त सभी’। एक सवाल था, ‘यदि निर्यात में वृद्धि आयात में वृद्धि से अधिक हो, यदि अन्य बातें समान हों, तो आय का स्तर?’ विकल्प था, ‘गिरेगा’, ‘बढ़ेगा’, ‘पहले जितना होगा’, ‘कह नहीं सकते।’ आयोग ने इन प्रश्नों को डिलीट कर दिया है। इसके अलावा दव्यमान फलन और आवर्तकाल समानुपाती संबंधी गणित के दो सवाल भी हटाए गए हैं।
विज्ञापन
संभागीय निरीक्षक के अभ्यर्थियों की प्रायोगिक परीक्षा आज
इलाहाबाद। संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) परीक्षा-2014 की प्रायोगिक परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने जिन परीक्षार्थियों को अपात्र घोषित किया था, हाईकोर्ट के आदेश पर उनकी प्रायोगिक परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। आयोग की ओर से 25, 26, 27 एवं 28 अप्रैल को संभागीय निरीक्षक की प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। इस बीच कुछ खामियों के कारण 29 अभ्यर्थियों को अपात्र घोषिात करते हुए प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी गई। ऐसे अभ्यर्थी हाईकोर्ट चले गए। वहां से राहत मिलने के बाद इन सभी अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए 29 अप्रैल को सुबह नौ बजे परिवहन कार्यशाला नई झूंसी में उपस्थित होने को कहा गया है। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक अंजू कटियार ने आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।