फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   संग्रहालय में व्याख्यान

संग्रहालय में व्याख्यान

Sat, 25 Nov 2017 09:10 PM IST
Updated Sat, 25 Nov 2017 09:10 PM IST
विज्ञापन
संग्रहालय में व्याख्यान
दूसरों को नुकसान पहुंचाए बगैर अपने धर्म पर अमल
विज्ञापन

0 संग्रहालय में ‘अनेकता में एकता, हिंद की विशेषता’ पर व्याख्यान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
संग्रहालय में आयोजित कौमी एकता सप्ताह के समापन पर शनिवार को विविध संप्रदाय के प्रतिनिधियों ने धर्म और राष्ट्रीयता की चर्चा की। प्रथम वक्ता आशु मसीह ने ‘अनेकता में एकता, हिंद की विशेषता’ को रेखांकित करते हुए सभी धर्मों एवं संप्रदायों के आपसी सहचर्य की अपील की। बुद्ध की अवधारणा का उल्लेख करते हुए जीएस शाक्य ने कहा, हमें दूसरे के धर्म एवं विचारों को नुकसान पहुंचाए बिना अपने धर्म का पालन करना चाहिए।

हसन नकवी ने कहा, हमें आपसी सद्भाव से रहते हुए प्रेम के साथ देश की एकता को मजबूत करने की दिशा में काम करना चाहिए। सरदार अजीत सिंह ने ‘नदिया एक घाट बहुतेरे, कहय कबीर वचन के फेरे।’ से अपनी बात की शुरुआत करते हुए गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने की अपील की। साथ ही कहा, गोष्ठी में कही बातें व्यवहार में भी लाई जानी चाहिए, तभी कौमी एकता की सार्थकता होगी। आरंभ में संग्रहालय के उप-संग्रहाध्यक्ष डॉ.ओए वानखेड़े ने विषय प्रवर्तन करते हुए कहा, विविधता से भरा भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था है, जो स्वयं में हमारी एकता एवं अखण्डता का प्रमाण है। निदेशक डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा, कोई भी धर्म आचरण सम्मत होता है और आचरण की शुद्धता ही सभी धर्मों का मूल है। ‘सर्वे भवन्तु सुखिन: एवं वसुधैव कुटुम्बकम के सूत्रवाक्य के साथ हमें मानवमात्र की एकता के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। संचालन डॉ आरके मिश्र ने किया। कार्यक्र म में डॉ.आरसी मिश्र, डॉ अजय मिश्र, एमसीपी गुप्त, श्वेता सिंह सहित संग्रहालय के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed