फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता

कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता

Sun, 08 Oct 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता
कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता
विज्ञापन

इलाहाबाद। करेली इलाके में बृहस्पतिवार को घर से कोचिंग के लिए निकला छात्र लापता हो गया। दो दिन तक उसके बारे में कुछ पता नहीं चलने पर पिता यार मोहम्मद खां ने करेली थाने में सूचना दी तो पुलिस ने केस लिखा। छात्र के परिवार के लोग तीन दिन से उसकी तलाश में भटक रहे हैं।
00000000
किशोरी को पीटने पर दंपति नामजद
इलाहाबाद। काटजू बाग कॉलोनी में शनिवार सुबह दीपचंद्र मौर्या की बेटी घर के बाहर खड़ी थी तभी कहासुनी के बाद पड़ोसी ने उसे पीट दिया। इस पर दोनों परिवार के बीच झगड़ा हो गया। दीपचंद्र की शिकायत पर वकील संजय शुक्ला और उनकी पत्नी के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट लिखी गई।
विज्ञापन

000000000
महिला को धमकाने पर झगड़ा, दो बंदी
इलाहाबाद। मऊआइमा इलाके के सुल्तानपुर खास में जमीन के विवाद में शुक्रवार रात दीपक मिश्रा ने घर पर जाकर मनोज कुमार की पत्नी सरिता देवी को धमकी दी कि उसके पति को वह मार देगा। दीपक ने कहा कि तुम्हारा पति गुमटी हटवाना चाह रहा है। कह दो शांत रहे वरना गोली मार दूंगा या पति और बेटे को सड़क पर मरवा दूंगा और माना जाएगा कि एक्सीडेंट हुआ है। सरिता ने दरवाजा बंद कर लिया। फिर थाने में लिखित शिकायत की। पुलिस ने दीपक के साथ ही सरिता के बेटे शुभम को पकड़ा और 151 में चालान किया। पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में दोनों पक्ष में झगड़ा हुआ था। दीपक हत्या की एक घटना में सजायाफ्ता है। वह हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर रिहा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed