फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सहायक अध्यापक भर्ती रोकने के मामले में निर्णय सुरक्षित

सहायक अध्यापक भर्ती रोकने के मामले में निर्णय सुरक्षित

Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
सहायक अध्यापक भर्ती रोकने के मामले में निर्णय सुरक्षित
शिक्षकों की नियुक्तियां रोकने के मामले में निर्णय सुरक्षित
विज्ञापन

0 बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया रोकने का मामला
इलाहाबाद।
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति प्रक्रिया रोकने के प्रदेश सरकार के आदेश पर हाईकोर्ट ने अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है। नियुक्तियां रोकने के आदेश को हाईकोर्ट में नीरज कुमार पांडेय आदि ने चुनौती दी थी। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित कर लिया। याचिका पर न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल ने सुनवाई की।
याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह के मुताबिक 23 मार्च 2017 को सचिव बेसिक शिक्षा परिषद ने एक आदेश जारी कर सहायक अध्यापकों की सभी नियुक्ति प्रक्रिया को रोक दिया था। इस आदेश से जूनियर हाईस्कूलों में गणित विज्ञान के 29334 सहायक अध्यापक भर्ती, 16448 प्राथमिक स्कूलों की सहायक अध्यापक भर्ती और 12407 सहायक अध्यापक भर्ती सहित कई नियुक्तियां रोक दी गई। याचिका दाखिल कर कहा गया कि बिना कोई कारण बताए नियुक्ति प्रक्रिया रोकी गई है जबकि इन नियुक्तियों को लेकर न तो कोई विवाद था और न ही इनमें कोई असंवैधानिकता सामने आई है। कोर्ट ने सचिव बेसिक शिक्षा परिषद से जवाब मांगा था।
विज्ञापन

सचिव ने अपने हलफनामे में बताया कि प्रदेश सरकार के मौखिक आदेश पर उन्होंने नियुक्ति प्रक्रिया रोकने का आदेश दिया है। याची अधिवक्ता का कहना था कि कौशल्या देवी जायसवाल इंटर कालेज की याचिका में प्रमुख सचिव ने कोर्ट में हलफनामा दिया था कि सरकार ने कोई नियुक्ति प्रक्रिया नहीं रोकी है। इसके बाद तत्काल माध्यमिक शिक्षा विभाग में चयन परिणाम घोषित कर दिया गया। मौखिक आदेश से किसी भी भर्ती आयोग या बोर्ड को चयन प्रक्रिया रोकने का आदेश नहीं दिया जा सकता है। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपना निर्णय सुरक्षित कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed