फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   901 passengers arrived by plan on the four days

चार दिन में विमान से आए 901 यात्री

Fri, 29 May 2020 12:30 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
901 passengers arrived by plan on the four days
901 passengers arrived by plan on the four days
प्रयागराज एयरपोर्ट में 25 मई से विमान संचालन शुरू होने के बाद बृहस्पतिवार को सबसे कम 172 यात्रियों की ही आवाजाही हुई। बृहस्पतिवार को यहां बंगलूरू और दिल्ली से ही विमान आया। इन दोनों ही फ्लाइट से महज 172 यात्रियों का आवागमन हुआ। वहीं चार दिन के आंकड़ों पर गौर करें तो यहां आने वाली विभिन्न फ्लाइट से अब तक 901 यात्री आ चुके हैं, जबकि प्रयागराज से दिल्ली, मुंबई एवं बंगलूरू जाने वाले यात्रियों की संख्या 324 तक ही पहुंच सकी है।
विज्ञापन

प्रयागराज एयरपोर्ट में वर्तमान समय बंगलूरू और दिल्ली की फ्लाइट नियमित एवं मुंबई उड़ान एक-एक दिन के अंतराल पर उपलब्ध है। अब तक सर्वाधिक 473 यात्री बंगलूरू से प्रयागराज आए हैं, जबकि यहां से जाने वालों की संख्या 140 ही रही। इसी तरह मुंबई से यहां 318 यात्री महज दो उड़ान से यहां आए, जबकि वहां जाने वालों की संख्या 144 रही। दिल्ली के लिए चल रही एयर इंडिया की फ्लाइट से 110 यात्री यहां आए, जबकि जाने वालों की संख्या महज 44 ही रही। बृहस्पवितार को दिल्ली से 32 यात्री ही आए और यहां से 12 यात्री ही वहां के लिए रवाना हुए। इसी तरह बंगलूरू से 98 आए और 30 यहां से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed