फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   90 percent of the candidates appeared in the entrance examination of Allahabad University

प्रयागराज : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा में 90 फीसदी अभ्यर्थी शामिल

Thu, 21 Oct 2021 10:52 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो , प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 21 Oct 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
90 percent of the candidates appeared in the entrance examination of Allahabad University
Prayagraj News : इलाहाबाद विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलते छात्र। - फोटो : प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में बृहस्पतिवार को बीए, बीपी, बीएफए, बीएएलएलबी, एलएलम और एमकॉम में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन किया गया। दो पालियों में हुई प्रवेश परीक्षा के लिए 42,463 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 38210 अभ्यर्थी (89.98 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए और 4253 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन


सुबह 9.30 से 11.40 बजे की पाली में हुई बीए, बीपीए, बीएफए की प्रवेश परीक्षा में 90.47 फीसदी और अपराह्न दो से 4.10 बजे की पाली में हुई बीएएलएलबी, एलएलएम, एमकॉम की प्रवेश परीक्षा में 88.45 फीसदी अभ्यर्थियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। बीए, बीएफए एवं बीपीए की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत कुल 32313 अभ्यर्थियों में 29,232 अभ्यर्थी (90.47 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए और 3081 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा ऑफलाइन एवं ऑनलाइन दोनों मोड में हुई। ऑनलाइन मोड  में हुई प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 7816 में से 6,669 अभ्यर्थी (85.32 फीसदी) परीक्षा में शामिल हुए और और 1147 ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन


ऑफलाइन मोड में 24497 के मुकाबले 22563 अभ्यर्थियों (92.11 फीसदी) ने परीक्षा दी और 1934 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में हुई बीएएलएलबी, एमलएलएम एवं एमकॉम की प्रवेश परीक्षा के लिए पंजीकृत 10150 में से 8978 अभ्यर्थी (88.45 फीसदी) ने परीक्षा दी और 1172 अभ्यर्थियों ने प्रवेश परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। ऑनलाइन मोड में हुई परीक्षा के लिए 3170 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2704 अभ्यर्थी (85.30) उपस्थित और 466 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। वहीं, ऑफलान मोड में 6980 अभ्यर्थियों के मुकाबले 6274 ने (89.89 फीसदी) ने परीक्षा दी और 1172 ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोफेशनल पाठ्यक्त्रस्मों की प्रवेश परीक्षा आज
इंस्टीट्यूट ऑफ  प्रोफेशनल स्टडीज (आइपीएस) के तहत संचालित विभिन्न पाठ्यक्त्रस्मों और पीजीएटी-2 में प्रवेश के लिए शुक्रवार को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में केवल ऑनलाइन मोड में कराई जाएगी। दोनों पालियों की प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 671 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed