फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   86.7% students present in ecc combined entrance exam

बीएड में 86.7 फीसदी अभ्यर्थी शामिल, एक नवंबर से शुरू होगा नया सत्र

Wed, 07 Oct 2020 12:54 AM IST
इलाहाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: इलाहाबाद ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
86.7% students present in ecc combined entrance exam
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
प्रयागराज। इविंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) की स्नातक प्रवेश परीक्षा में तकरीबन 70 फीसदी अभ्यर्थी उपस्थिति रहे। वहीं, बीएड की प्रवेश परीक्षा में 86.5 फीसदी विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। प्रवेश परीक्षा ऑफलाइन मोड में बिशप जॉनसन गल्र्स विंग में आयोजित की गई और इसमें 4400 परीक्षार्थियों ने भागीदारी की।
विज्ञापन


ईसीसी के प्राचार्य डॉ. अरुण मोजेज ने बताया कि बीए की प्रवेश परीक्षा में 73 फीसदी, बीएससी बायो की परीक्षा में 75 फीसदी, बीएससी गणित की प्रवेश परीक्षा में 75 फीसदी, बीकॉम की प्रवेश परीक्षा में 76 फीसदी और बीसीए की प्रवेश परीक्षा में 62 फीसदी उपस्थिति रही। प्राचार्य के अनुसार परीक्षा के दौरान कोविड-19 की गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन किया गया और सभी अभ्यर्थियों ने मास्क पहनकर परीक्षा दी।
विज्ञापन


प्रवेश समिति के अध्यक्ष डॉ. जस्टिन मसीह के अनुसार नए सत्र की कक्षाएं एक नवंबर से संचालित होंगी। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रवेश परीक्षा का परिणाम शीघ्र जारी किया जाएगा। परिणाम महाविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा और वेबसाइट पर ही प्रवेश संबंधी अन्य सूचना उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed