{"_id":"5cdf1309bdec2207215a463c","slug":"81558123273-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना में लगेंगे छह हजार से ज्यादा कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना में लगेंगे छह हजार से ज्यादा कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मतगणना में लगेंगे छह हजार से ज्यादा कर्मचारी
प्रयागराज। लोकसभा चुनाव के लिए 23 मई को होने वाली मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया गया है। जिला प्रशासन की ओर से मतगणना में छह हजार से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया जाएगा। इसके लिए 20 एवं 22 मई को विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 21 मई को मतगणना की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल भी किया जाएगा।
जिला प्रशासन की ओर से मतगणना की तैयारियों को लेकर शनिवार की शाम बैठक की गई। बैठक में मतगणना की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। कहा गया कि जिन कर्मचारियों की ड्यूटी मतगणना में लगी है वे निश्चित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल हो। शामिल न होने पर कार्रवाई की भी बात कही गई। मुंडेरा मंडी स्थित मतगणना स्थल पर प्रत्येक विधानसभा में 14-14 टेबल लगाई जाएगी। हर एक टेबल पर 42-42 कर्मचारी तैनात रहेंगे। उधर सीडीओ अरविंद सिंह ने कर्मचारियों से कहा है कि मतगणना से जुड़ी सभी छोटी-छोटी चीजों का भी ध्यान रखा जाए।