फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कानून व्यवस् था, चुनाव है प्राथमिकता

कानून व्यवस् था, चुनाव है प्राथमिकता

Sat, 23 Feb 2019 08:14 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 08:14 PM IST
विज्ञापन
कानून व्यवस्
था, चुनाव है प्राथमिकता
कानून व्यवस्था, चुनाव है प्राथमिकता: एसएसपी
विज्ञापन

0 नए कप्तान ने कहा, मायूस होकर नहीं लौटेंगे फरियादी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नए एसएसपी अतुल शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था कायम रखने के साथ ही आगामी लोकसभा चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए जो भी कदम जरूरी होंगे, उठाए जाएंगे। साथ ही कहा कि कमजोरों व गरीब थानों से मायूस होकर न लौटें, यह भी उनका प्रयास होगा।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद शनिवार को एसएसपी पहली बार मीडिया से बातचीत कर रहे थे। बताया कि शासन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उस पर खरा उतरने की वह पूरी कोशिश करेंगे। 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी अतुल सुल्तानपुर के रहने वाले हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से उन्होंने इतिहास से एमए किया। तीसरे प्रयास में उनका सेलेक्शन सिविल सर्विसेज के लिए हुआ। बताया कि उनकी पहली पोस्टिंग एएसपी बुलंदशहर के रूप में हुई। ट्रेनिंग के दौरान कुछ समय के लिए वह लखनऊ में भी तैनात रहे। वह बरेली, वाराणसी, बिजनौर, संतकबीरनगर व महाराजगंज में भी तैनात रहे। पुलिस की विभिन्न इकाइयों मसलन इंटेलिजेंस व पीएसी में भी वह कार्यरत रहे हैं। उन्होंने एसपी जीआरपी के तौर पर गोरखपुर में भी सेवाएं दीं। एसपी के तौर पर उन्होंने संतकबीरनगर, महाराजगंज व कुशीनगर मेें तैनात रहे। प्रयागराज आने से पहले वह यातायात निदेशालय लखनऊ में उपनिदेशक के पद पर कार्य कर रहे थे। उन्होंने कहा कि फिलहाल आगामी लोकसभा चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराना और जिले में कानून व्यवस्था का पालन कराना उनकी प्राथमिकता है। साथ ही इस बात का भी पूरा प्रयास किया जाएगा कि थानों से फरियादी मायूस न लौटें। खास तौर से कमजोर व गरीबों की शिकायतों पर पुलिस उचित कार्रवाई करे।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर के कथित ऑडियो मामले की होगी जांच
प्रयागराज। एक दिन पहले झूंसी इंस्पेक्टर के गालीगलौज करने का कथित ऑडियो वायरल होने के मामले की जांच होगी। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल यह ऑडियो दिन भर चर्चा में रहा। कहा जा रहा है कि इसमें झूंसी इंस्पेक्टर व एक फरियादी की बातचीत है। आरोप है कि पीड़ित के फोन कर मदद मांगने पर इंस्पेक्टर ने उसे गालियां दीं। एसएसपी अतुल शर्मा का कहना है कि उन्हें अभी इस मामले की जानकारी नहीं है। फिर भी ऑडियो वायरल हुआ है तो इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed