फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फर्जी शंकराचायोऱं् के खिलाफ कार्रवाई की मांग

फर्जी शंकराचायोऱं् के खिलाफ कार्रवाई की मांग

Wed, 13 Feb 2019 09:10 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 13 Feb 2019 09:10 PM IST
विज्ञापन
फर्जी शंकराचायोऱं् के खिलाफ कार्रवाई की मांग
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000000000

फर्जी शंकराचार्यों से सुविधाएं वापस लेने की मांग
0 हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर पूर्व के फैसले का पालन कराने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। कुंभ मेले में आने वाले स्वयं भू और फर्जी शंकराचार्यों पर कार्रवाई करने, उनको मिलीं सरकारी सुविधाएं वापस लेने की मांग में याचिका दाखिल की गई है। कोर्ट याचिका पर 15 फरवरी को सुनवाई करेगी। संत रविदास नगर के राजेंद्र प्रसाद मिश्र की याचिका न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल और न्यायमूर्ति पंकज भाटिया की पीठ के समक्ष बुधवार को प्रस्तुत की गई। न्यायमूर्ति बघेल ने खुद को इस मामले की सुनवाई से अलग करते हुए याचिका दूसरी पीठ को नामित करने केलिए मुख्य न्यायाधीश को संदर्भित कर दिया है।
याचिका में कहा गया है कि ज्योतिष्पीठ बद्रिकाश्रम शंकराचार्य विवाद में हाईकोर्ट ने 22 सितंबर 2017 को फैसला दिया था। इसमें फर्जी शंकराचार्यों पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। कोर्ट ने माना है कि आदि शंकराचार्य ने चार पीठें ही गठित की हैं। इसके अलावा शंकराचार्य की कोई और पीठ नहीं है। इन चार पीठों के अलावा अलग से बने स्वयंभू शंकराचार्यों पर कार्रवाई का निर्देश दिया था। याचिका में मांग की गई है कि हाईकोर्ट के इस आदेश का पालन किया जाए।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि बद्रिकाश्रम पीठ के विवाद में हाईकोर्ट ने स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती के दोनों को शंकराचार्य के पद के योग्य नहीं माना था। कोर्ट ने काशी विद्वत परिषद और भारत धर्म संघ को नए शंकराचार्य की नियुक्ति की आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed