फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रन फॉर यूनिटी में भाजपाई संग दौड़े शहरी

रन फॉर यूनिटी में भाजपाई संग दौड़े शहरी

Wed, 31 Oct 2018 09:36 PM IST
Updated Wed, 31 Oct 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
रन फॉर यूनिटी में भाजपाई संग दौड़े शहरी
केशव, नंदी संग दौड़े प्रयागराजवासी
विज्ञापन

0 भाजपा की ओर से जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में हुई रन फॉर यूनिटी
0 चौक में अभिलाषा ने दिखाई झंडी, आजाद पार्क में हर्ष बाजपेयी रहे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर हुई रन फॉर यूनिटी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी एवं भाजपा कार्यकर्ता खूब दौड़े। सैकड़ों की संख्या में शहरियों ने भी इस दौड़ में शिरकत की। जिले की सभी 12 विधानसभा क्षेत्र में दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने प्रतापपुर विधानसभा में तो नंदी ने शहर दक्षिणी विधानसभा में हुई दौड़ में भाग लिया। इस दौरान शहर दक्षिण में प्रथम तीन स्थान पर आने वाले धावकों को नंदी ने नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया।
प्रतापपुर में छतौना ग्राम में केशव मौर्य के साथ भारी संख्या में भाजपाई और स्थानीय लोगों ने रन फॉर यूनिटी में शिरकत की। यहां सरदार पटेल के चित्र पर माल्यार्पण के बाद तकरीबन तीन किलोमीटर की रेस हुई। यहां डिप्टी सीएम ने सरदार पटेेल को याद करने के साथ उनके द्वारा किए गए तमाम कार्य गिनवाएं। कहा कि प्रयागराज नाम मैं सरदार वल्लभ भाई पटेल को समर्पित करता हूं।
विज्ञापन

उधर, शहर दक्षिण विधानसभा में चौक स्थित नीम के पेड़ के नीचे से मेयर अभिलाषा गुप्ता ने रेस को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि सरदार पटेल के योगदान को देश कभी भी नहीं भूल सकता। राष्ट्रीय एकता के वे बेजोड़ शिल्पी थे। कार्यक्रम में मेयर ने कहा कि देश सरदार पटेल का सदैव ऋणी रहेगा। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने रेस में शिरकत कर प्रथम तीन स्थान पर आने वाले राजेंद्र बिंद को पांच हजार, दुर्गेश भारतीय को 2100 तथा दीपू निषाद को 1100 रुपये तथा केसर विद्यापीठ इंटर कालेज के छात्रों को दौड़ में प्रतिभाग करने के लिए 11 हजार रुपये का पुरस्कार कालेज प्रबंधन को दिया। इस अवसर पर शशि वार्ष्णेय, सुबोध सिंह, आशीष गुप्ता, डा.एलएस ओझा, मुरारी लाल अग्रवाल, रवि केसरवानी, अनिल केसरवानी, योगेश शुक्ला, किरण जायसवाल, पवन श्रीवास्तव, अमर वैश्य मुन्ना भइया, डा. बीबी अग्रवाल, विक्रमजीत भदौरिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद पार्क और दुर्गा पूजा पार्क में भी उमड़ी भीड़
प्रयागराज। रन फॉर यूनिटी में शिरकत करने के लिए शहर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र के आजाद पार्क एवं शहर पश्चिमी विधानसभा के प्रीतम नगर स्थित दुर्गा पूजा पार्क में काफी संख्या में लोग उसमें प्रतिभाग करने के लिए एकत्र हुए। इन दोनों ही स्थानों से शुरू हुई रेस में काफी संख्या में लोगों ने शिरकत की। आजाद पार्क में विधायक हर्षवर्धन बाजपेयी और भाजपा नगर अध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने सरदार पटेल को याद किया। नगर अध्यक्ष ने कहा कि महात्मा गांधी ने ही बल्लभ भाई पटेल को लौह पुरुष की उपाधि दी थी। उन्हीं के प्रयास से 600 से ज्यादा रियासतों का देश में विलय हुआ। उधर दुर्गापूजा पार्क में भाजपा क्षेत्रीय मंत्री कमलेश कुमार ने सरदार पटेल को याद किया। यहां कार्यक्रम का संचालन राकेश जैन ने किया। कार्यक्रम में निलेज रंजन, अनिल कुशवाहा, अमरजीत सिंह, दीपक कुशवाहा, मिथिलेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed