फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कांस्टेबल भर्ती के बचे पदों की जानकारी तलब

कांस्टेबल भर्ती के बचे पदों की जानकारी तलब

Thu, 23 Nov 2017 08:42 PM IST
Updated Thu, 23 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
कांस्टेबल भर्ती के बचे पदों की जानकारी तलब
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000000

कांस्टेबल भर्ती के बचे पदों की जानकारी तलब
0 रिक्त पदों पर नियुक्ति देने के लिए याचिका दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल और अन्य समकक्ष पदों पर भर्ती के लिए 2013 में जारी विज्ञापन के मामले में शेष रह गए पदों पर नियुक्ति के लिए जानकारी मांगी है। रिक्त पदों पर भर्ती की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। जीत बहादुर और अन्य की याचिका पर न्यायमूर्ति आरएसआर मौर्या सुनवाई कर रहे हैं।
याची के अधिवक्ता सीमांत सिंह का कहना था कि कांस्टेबल भर्ती 2013 का अंतिम चयन परिणाम 16 जुलाई 2015 को जारी किया गया। अंतिम परिणाम में चयनित होने वाले 125 अभ्यर्थियों की नियुक्तियां प्रपत्र पूरे न होने के कारण रोक दी गईं। 89 ऐसे अभ्यर्थियों की नियुक्तियां भी रोकी गईं जिनका होमगार्ड के रूप में तीन वर्ष का अनुभव पूरा नहीं था। पहले बैच में कुल 16747 चयनित अभ्यर्थियों को प्रशिक्षण पर भेजा गया। इसमें से 9014 ने ज्वाइन नहीं किया।
विज्ञापन

याची का कहना था कि 9014 चयनितों के ज्वाइन नहीं करने के कारण पद रिक्त रह गए हैं। इन पदों पर याचीगण को नियुक्ति दी जाए। कोर्ट ने प्रदेश सरकार को इस मामले में जानकारी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। याचिका पर आठ दिसंबर को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed