{"_id":"59b817c54f1c1be67f8b6560","slug":"81505236933-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोपन पैसेंजर के पहिए में फंसा पत्थर, दो घंटे मुगलसराय रूट ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोपन पैसेंजर के पहिए में फंसा पत्थर, दो घंटे मुगलसराय रूट ठप
Updated Tue, 12 Sep 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोपन पैसेंजर के पहिए में फंसा पत्थर
दो घंटे ठप रहा इलाहाबाद-मुगसराय रेल रूट
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। मंगलवार शाम करीब 6 बजे मेजा में इलाहाबाद से चोपन जा रही 53346 सवारी गाड़ी के इंजन के पहिए में एक पत्थर फंस गया। तेज आवाज हुई तो ड्राइवर आरके सिंह ने गाड़ी रोकी और कंट्रोल को इसकी सूचना दी। कंट्रोल से सूचना मिलने पर टीडब्ल्यूआई मेजा पहुंचे। इंजन की जांच की गई तो उसके पहिए में फंसा पत्थर दिखा, जो आधा टूटा था। पत्थर से रेलवे ट्रैक को नुकसान न हो इसलिए रेल ट्रैक का निरीक्षण किया गया। इस दौरान इलाहाबाद-मुगलसराय रूट पर चलने वाली तमाम ट्रेनें जहां की तहां रोक ली गईं। रात 8.15 बजे ट्रैक को फिट घोषित कर ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया। इस दौरान 2312 कालका मेल, 8102 मूरी, 2820 आनंद विहार भुवनेश्वर सुपरफास्ट, 2506 नार्थईस्ट, 5232 गोंडिया एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें प्रभावित हुईं। इन ट्रेनों में बैठे यात्री भी परेशान हुए।