फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   800 children living in slums will travel from Vande Bharat to Lucknow, Minister Nandi will take them shopping

Prayagraj : वंदे भारत से लखनऊ का सफर करेंगे झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले 800 बच्चे, मंत्रीा नंदी कराएंगे शॉपिंग

Sat, 19 Oct 2024 05:43 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 19 Oct 2024 05:43 PM IST
सार

पिछले वर्ष प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 209 परिवारों के बच्चे और उनके माता-पिता समेत करीब 900 लोग राजभवन में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के मेहमान बने थे। तब लग्जरी बसों से प्रयागराज से लखनऊ का सफर किया था। इस बार बच्चे 25 अक्तूबर की शाम लखनऊ पहुंचेंगें।

विज्ञापन
800 children living in slums will travel from Vande Bharat to Lucknow, Minister Nandi will take them shopping
झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले बच्चों के साथ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज की शहर दक्षिण विधानसभा सीट की झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले 800 बच्चों को गोरखपुर वंदे भारत में प्रयागराज से लखनऊ तक का सफर कराया जाएगा। लखनऊ में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उन बच्चों को शॉपिंग करवाएंगे। यह बच्चे शुक्रवार 25 अक्तूबर को प्रयागराज से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

विज्ञापन


बीते कुछ वर्ष से कैबिनेट मंत्री नंदी हर घर रोशनी, हर घर दीपावली अभियान के तहत अपनी विधानसभा क्षेत्र की बस्तियों व झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले बच्चों को शॉपिंग करवाते हैं। इस बार इन बच्चों को लखनऊ के एक बड़े शॉपिंग मॉल में खरीददारी करवाई जाएगी। वहां आनंदी वाटर पार्क में पिकनिक के साथ ही बच्चों को पार्टी भी दी जाएगी। इसके लिए वंदे भारत एक्सप्रेस में दोनों ही ओर से 800-800 टिकट बुक करवा लिए गए हैं।
विज्ञापन


बता दें पिछले वर्ष प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के 209 परिवारों के बच्चे और उनके माता-पिता समेत करीब 900 लोग राजभवन में राज्यपाल आनन्दीबेन पटेल के मेहमान बने थे। तब लग्जरी बसों से प्रयागराज से लखनऊ का सफर किया था। इस बार बच्चे 25 अक्तूबर की शाम लखनऊ पहुंचेंगें। वहां बसों व छोटी गाड़ियों से कानपुर रोड पर स्थित आनंदी वाटर पार्क जाएंगे। जहां पर बच्चों के रहने-खाने के साथ ही इंज्वायमेंट की पूरी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्क में रात्रि भोजन और संगीत कार्यक्रम का आनंद लेने के बाद अगले दिन 26 की सुबह भी बच्चे वाटर पार्क में विभिन्न स्पोर्ट्स इवेंट का आनन्द उठाएंगे। इसके बाद दोपहर में लखनऊ के ही किसी बड़े शॉपिंग मॉल में दीपावली की खरीददारी करेंगे। शॉपिंग के बाद रात्रि विश्राम के बाद 27 की सुबह ब्रेकफास्ट कर लखनऊ से वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार होकर प्रयागराज पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed