{"_id":"57a0595345ce64e246e57676ba0e0779","slug":"80-percent-voted-in-court-amid-tight-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कड़ी सुरक्षा के बीच कचहरी में 80 प्रतिशत मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कड़ी सुरक्षा के बीच कचहरी में 80 प्रतिशत मतदान
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Fri, 24 Jul 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद। जिला अधिवक्ता संघ की नई कार्यकारिणी को चुनने के लिए बृहस्पतिवार को वकीलों ने जमकर मतदान किया। कुल मतदाता संख्या के अस्सी फीसदी वकीलों ने मतदान में हिस्सा लिया। मतदान पूरी तरह से शांति पूर्वक रहा। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के कड़ी सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े इसके लिए कचहरी की ओर जाने वाले रास्तों का डायवर्जन किया गया था। मतदान के दौरान कचहरी परिसर वकीलों से खचाखच भरा रहा।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित आठ पदाधिकारियों और 10 कार्यकारिणी सदस्यों को चुनने के लिए मतदान का कार्य सुबह नौ बजे से ही शुरू हो गया जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। सुबह मतदान में कुछ सुस्ती रही पर दिन के 12 बजते-बजते बूथों पर वकीलों की भीड़ लग गई। मतदाताओं को सीजेएम के गेट से प्रवेश दिया गया। दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई थी। मतदान के लिए कुल 15 बूथ बनाए गए थे। मतदान कार्य का संचालन निवर्तमान अध्यक्ष शीतला प्रसाद मिश्र और चुनाव अधिकारी इंद्रदेव द्विवेदी कर रहे थे। एल्डर कमेटी के सदस्यों की भी इसमें सहभागिता रही। किसी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाए इसके लिए बूथों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। शाम को कुल पड़े वोटों की गणना में पता चला कि 4518 मतदाताओं में से 3487 मतदाताओं ने वोट डाले हैं। इनमेें से एक टेंडर वोट पड़ा जबकि एक वोट निरस्त किया गया।
कचहरी के वकीलों के अलावा हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने भी मतदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश नारायण शर्मा, हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष आरके ओझा, पूर्व अध्यक्ष राकेश पांडेय बबुआ, पूर्व महासचिव सीपी उपाध्याय, वरिष्ठ अधिवक्ता टीपी सिंह, आईके चतुर्वेदी, वीर सिंह, प्राणेश त्रिपाठी सहित दर्जनों वकीलों ने हाईकोर्ट से आकर मतदान किया। करछना विधायक दीपक पटेल, बारा के विधायक अजय भारती और पूर्व सांसद धर्मराज पटेल ने भी मतदान में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
प्रशासन की ओर से मतदान कराने के लिए चुस्त व्यवस्था की गई थी। एडीए सिटी, एसीएम, क्षेत्राधिकारी समर बहादुर, एसडीएम मेजा आशीष मिश्रा चुनाव कार्य की निगरानी में लगे। डीएम, एसएसपी तथा जिला जज ने भी मतदान कार्य का निरीक्षण किया।
चुनाव के बाद मतपेटियों को सील करके कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट परिसर में रख दिया गया है। मतगणना का कार्य शुक्रवार सुबह दस बजे से कलेक्ट्रेट परिसर स्थित संगम सभागार में प्रारंभ होगा। देर शाम तक सभी पदों पर नतीजे आ जाने की उम्मीद है।
मतदाताओं के लिए सभी प्रमुख पदों के प्रत्याशियों ने कचहरी परिसर के आसपास पंडाल बना रखे थे। इन पंडालों में मतदाताओं की दिन भर भीड़ लगी रही। उम्मीदवारों की ओर से चाय-नाश्ते से लेकर पूड़ी सब्जी और लंच पैकेट का इंतजाम किया गया था। वोटर पर्ची भी कई पंडालों पर बन रही थी।