{"_id":"5d17ba248ebc3e3c9a553df3","slug":"78-in-b-com-admission-in-au-allahabad-news-ald2481414100","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीकॉम में 78, बीएससी गणित में 74 प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीकॉम में 78, बीएससी गणित में 74 प्रवेश
विज्ञापन
78 in B.com admission in AU.
- फोटो : ALDCOMPACT
बीकॉम में 78, बीएससी गणित में 74 दाखिले
इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) में शनिवार को बीकॉम में 78 और बीएससी गणित में 74 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए। इसके साथ ही बीए में एक अभ्यर्थी का दाखिल हुआ। रविवार को बीए में प्रवेश के लिए ओबीसी एवं एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। प्रवेश के लिए इविवि प्रशासन की ओर से कटऑफ अंक जारी कर दिए गए हैं।
इविवि में शनिवार को बीकॉम में अनारक्षित श्रेणी के 25, ओबीसी श्रेणी के 31, एससी श्रेणी के 21 और एसटी वर्ग के एक अभ्यर्थी ने दाखिला लिया। वहीं, बीएससी गणित में ओबीसी वर्ग के 30 और एससी वर्ग के 44 अभ्यर्थियों ने प्रवेश के लिए। बीएससी होमसाइंस में केवल एक प्रवेश हुआ। रविवार को बीए में दाखिले के लिए ओबीसी वर्ग में 164 या अधिक अंक पाने वाले एवं एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश भवन बुलाया गया है। अभ्यर्थियों को सुबह नौ से 12 बजे के बीच प्रवेश भवन में संपर्क करना है। बीए में एक जुलाई को भी प्रवेश होगा। इसमें अर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईब्ल्यूएस) में 162 या अधिक अंक पाने वाले, एससी वर्ग में 152 या अधिक अंक पाने वाले और एसटी वर्ग के सभी अभ्यर्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया गया है।
00
पांच को जारी होगी एसएस खन्ना में बीकॉम प्रवेश की मेरिट
- एसएस खन्ना महिला महाविद्यालय में बीकॉम सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए फॉर्म भरने की अंतिम तिथि चार जुलाई है। फॉर्म सुबह 10 से अपराह्न तीन बजे तक जमा किए जाएंगे। पांच जुलाई को नोटिस बोर्ड पर पहली मेरिट लिस्ट लगा दी जाएगी। मेरिट लिस्ट में उन्हीं छात्राओं को शामिल किया जाएगा जिनका प्रवेश फॉर्म चार जुलाई तक कार्यालय में जमा होगा।