{"_id":"5cc07a2cbdec22146c225e63","slug":"71556118060-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचानक निरस्त कर दी गंगा गोमती भड़के यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचानक निरस्त कर दी गंगा गोमती भड़के यात्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अचानक निरस्त कर दी गंगा गोमती, भड़के यात्री
0 बिना सूचना के लखनऊ इंटरसिटी, नौचंदी भी रही निरस्त
0 23 तक ही तीनों ट्रेनें चल रही थी निरस्त, बुधवार को होना था संचालन
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। उत्तर रेलवे द्वारा बुधवार को गंगा गोमती एक्सप्रेस बुधवार की सुबह अचानक निरस्त कर दी गई। ट्रेन के निरस्त होने की सूचना मिलने के बाद यात्री भड़क गए। यात्रियों ने प्रयागघाट और प्रयाग रेलवे स्टेशन पर खूब शोर शराबा किया। यात्रियों की नाराजगी इस बात को लेकर ज्यादा रही कि अगर ट्रेन निरस्त थी तो इसकी सूचना पूर्व में क्यों नहीं दी गई। रेलवे अफसरों के पास भी इसका जवाब नहीं था। अफसर यही कहते रहे कि लखनऊ मंडल से ही ट्रेन निरस्त की गई। इस दौरान सिर्फ गंगा गोमती ही नहीं, बल्कि लखनऊ इंटरसिटी, नौचंदी भी बिना किसी सूचना के रेलवे ने निरस्त कर दी।
दरअसल, उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के रायबरेली खंड में दोहरीकरण कार्य के चलते पिछले सप्ताह ही लखनऊ रूट की तमाम ट्रेनों को निरस्त करने की घोषणा की गई थी। इन ट्रेनों का निरस्तीकरण 23 अप्रैल तक के लिए ही था। 24 अप्रैल से त्रिवेणी एक्सप्रेस के अलावा इस रूट की सभी ट्रेनों का संचालन शुरू होना था। बुधवार को यात्री प्रयागघाट और प्रयाग पहुंचे तो मालूम पड़ा कि गंगा गोमती निरस्त है। इस ट्रेन से सैकड़ों की संख्या में दैनिक यात्री भी सफर करते हैं। ट्रेन निरस्त होने की सूचना मिलते ही यात्री भड़क गए। नाराज यात्री एसएस कार्यालय पहुंच गए। वहां रेलकर्मियों को यात्रियों ने खूब खरी खोटी सुनाई। बाद में किसी तरह से रेलकर्मियों ने यात्रियों को समझा बुझाकर शांत किया। इस बीच दोपहर में लखनऊ इंटरसिटी और उसके बाद शाम को नौचंदी एक्सप्रेस भी बिना किसी सूचना के निरस्त कर दी गई। जबकि इन सभी ट्रेनों को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार से चलना था। दोनों ही ट्रेन निरस्त देख दोपहर और शाम को भी यात्रियों ने शोर शराबा किया। नौचंदी को लेकर रेलवे की ओर से कहा गया कि उसका संचालन आज लखनऊ से मेरठ के बीच हो रहा है।