{"_id":"5c40efbabdec2273396b9cfa","slug":"71547759546-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरद्वाज मुनि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरद्वाज मुनि
विज्ञापन
अब श्रद्धालुओं को मिलेगा भरद्वाज मुनि का आशीष
0 राष्ट्रपति ने संगम नोज से ही प्रतीकात्मक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया अनावरण
0 भरद्वाज आश्रम पार्क में लगाई गई गई है 30 फीट ऊंची प्रतिमा, सुबह तक हुई तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भरद्वाज मुनि की प्रतिमा श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दी गई है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने संगम नोज से ही प्रतीकात्मक प्रतिमा पर माल्यार्पण कर लोकार्पण किया। इस दौरान उनके साथ राज्यपाल रामनाईक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा कैबिनेट मंत्री भी मौजूद रहे। 30 फीट ऊंची प्रतिमा बालसन चौराहा स्थित भरद्वाज आश्रम पार्क में लगाई गई है। भीड़ को देखते हुए पार्क के पास भी फोर्स लगाई गई थी।
राष्ट्रपति के कार्यक्रम में भरद्वाज मुनि की प्रतिमा के अनावरण का जिक्र नहीं था। इससे असमंजस की स्थिति बनी रही। हालांकि, राष्ट्रपति भरद्वाज पार्क स्थित प्रतिमा स्थल पर नहीं गए, संगम नोज से ही अनावरण किया। इसके लिए वहीं पर भरद्वाज मुनि की छोटी प्रतिमा मंगाई गई थी। प्रतिमा पर उन्हाेंने माल्यार्पण कर नमन किया। इसके बाद भरद्वाज पार्क स्थित प्रतिमा पर से भी पर्दा हटा दिया गया। डीएम सुहास एलवाई का कहना है कि कुंभ के मद्देनजर मेला क्षेत्र के अलावा शहर में भी लोगों का आवागमन बढ़ गया है। लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति भरद्वाज पार्क नहीं आए। इसलिए संगम नोज से प्रतिमा का लोकार्पण कराया गया।
000
भरद्वाज मुनि के आशीर्वाद के लिए पहुंचे लोग, राष्ट्रपति का भी रहा इंतजार
0 भरद्वाज पार्क पर सुबह से ही शुरू हो गया शहरियों, श्रद्धालुओं के आने का क्रम
0 प्रतिमा के साथ पार्क को सजाने का भी चलता रहा क्रम, तैनात रही फोर्स
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। भरद्वाज मुनि का आशीर्वाद पाने के लिए बृहस्पतिवार को प्रतिमा स्थल पर श्रद्धालुओं का जमावड़ा हुआ। लोगाें को राष्ट्रपति के आगमन का भी इंतजार रहा। हालांकि निराशा मिली। मुख्य मार्ग पर भीड़ को देखते हुए वहां भारी संख्या में फोर्स भी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
बालसन चौराहा स्थित पार्क में बाहर की तरफ लगी 30 फीट ऊंची प्रतिमा के आकर्षण में लोग खींचे चले आ रहे थे। लोगों के आने-जाने का क्रम सुबह से ही शुरू हो गया थो जो शाम तक चलता रहा। उधर, से गुजरने वाले लोग रुकते और भरद्वाज मुनि के आगे शीष झुकाकर आशीष मांगते। लोगों में सेल्फी लेने की भी होड़ रही। 10 जनवरी को यहां आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति के हाथों प्रतिमा के अनावरण की घोषणा की थी। ऐसे में वहां पहुंचे लोगों को राष्ट्रपति के आगमन का भी इंतजार था। पार्क तथा प्रतिमा को सुबह 10 बजे तक सजाया जा रहा था। पार्क के चारो तरफ राष्ट्रपति के स्वागत वाले होर्डिंग लगाए गए थे। इसके अलावा भारी संख्या में फोर्स भी तैनात रही। इससे राष्ट्रपति के आगमन की उम्मीदों को और बल मिल रहा था। वहां मौजूद लोगों का यह भी कहना था कि सुरक्षा या अन्य वजहों से राष्ट्रपति नहीं आए तो राज्यपाल या मुख्यमंत्री जरूर आएंगे। इसकी वजह से भी वहां लोगों की भीड़ रही। हालांकि, आखिर में लोगों को निराशा मिली।