फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मुंबई, पुणे, भोपाल के लिए इसी वर्ष शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

प्रयागराज से मुंबई, पुणे और भोपाल के लिए इसी वर्ष शुरू हो जाएगी हवाई सेवा

Wed, 31 Oct 2018 09:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Updated Wed, 31 Oct 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
मुंबई, पुणे, भोपाल के लिए इसी वर्ष शुरू हो जाएगी हवाई सेवा
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : pexels.com
प्रयागराज से मुंबई, पुणे, भोपाल, भुवनेश्वर और गोरखपुर के लिए सीधी फ्लाइट दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में शुरू हो जाएगी। इन फ्लाइटों का संचालन शुरू होने के बाद प्रयागराज की देश के 13 शहरों से सीधी हवाई कनेक्टिविटी हो जाएगी। बम्हरौली में बन रहे सिविल टर्मिनल का भी तकरीबन 90 फीसदी काम पूरा हो चुका है।
विज्ञापन


फेस्टिवल सीजन की वजह से मजदूरों के घर चले जाने की वजह से अब फिनिशिंग के काम की गति थोड़ी धीमी हुई है। इस वजह से अब तय किया गया है कि फ्लाइट संचालन के लिए इसे 15 की बजाय 30 नवंबर तक हर हाल में तैयार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


सिविल टर्मिनल में चल रहे तमाम निर्माण कार्यों का जायजा लेने के लिए बुधवार को सूबे के उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी पहुंचे। उन्होंने एयरपोर्ट निदेशक सुनील यादव के साथ वहां चल रहे कार्यों को देखा। यहां निदेशक ने बताया कि एयरोब्रिज आदि का निर्माण पूरा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच निर्माण एजेंसी ने त्योहारी सीजन का हवाला देते हुए मजदूरों के घर जाने की बात कही। इस पर नंदी ने अन्य राज्यों से मजदूर बुलाने को कहा। नए एयरपोर्ट टर्मिनल को समय पर पूरा करने के लिए टाटा कंपनी को 15 की बजाय 30 नवंबर तक काम पूरा करने का निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि कुंभ 2019 मेले से पहले देशी एवं विदेशी पर्यटकों का स्वागत करने के लिए प्रयागराज एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बिल्कुल तैयार होगा। साथ ही दिसंबर के आखिरी सप्ताह में 13 शहरों के लिए सीधी हवाई सेवा भी शुरू हो जाएगी।


दरअसल 15 नवंबर से बंगलूरू की हवाई सेवा शुरू हो रही है। इसके बाद कोलकाता, रायपुर एवं देहरादून की हवाई सेवा भी शुरू होगी। जबकि दिल्ली, लखनऊ, पटना, नागपुर, इंदौर के लिए हवाई सेवा पूर्व में ही शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed