{"_id":"5b71e96842c7925f811b8cd0","slug":"71534191976-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलटी ग्रेड पेपर लीक मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलटी ग्रेड पेपर लीक मामला
Updated Tue, 14 Aug 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलटी ग्रेड परीक्षा पेपर लीक मामला
हेडिंग: क्या लीक पेपर परीक्षा में भी बंटा था
0 हाईकोर्ट ने अधिकारियों से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। हाईकोर्ट ने एलटी ग्रेड परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में प्रमुख सचिव माध्यमिक शिक्षा और प्रमुख सचिव गृह से व्यक्तिगत हलफनामा मांगा है। उनको यह बताने के लिए कहा है कि सॉल्वर गैंग से बरामद प्रश्नपत्र क्या वही प्रश्नपत्र है, जो परीक्षा में पूछा गया था। विजय नाथ और अन्य की याचिका पर सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति एसपी केसरवानी ने यह आदेश दिया है।
याचिका में कहा गया है कि एलटी ग्रेड परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक हो गया था। परीक्षा वाले दिन एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एलटी ग्रेड परीक्षा का प्रश्नपत्र बरामद किया था। याची के अधिवक्ता अग्निहोत्री कुमार त्रिपाठी का कहना था कि वह यह दावे से नहीं कह सकते हैं कि जो पेपर सॉल्वर गैंग से बरामद हुआ है, वह वही पेपर है जो परीक्षा में पूछा गया था। क्योंकि याचीगण ने सॉल्वर गैंग से बरामद पेपर नहीं देखा है।
अपर महाधिवक्ता एमसी चतुर्वेदी ने कोर्ट को बताया कि उनको सरकारी की ओर से मिले निर्देश के अनुसार सॉल्वर गैंग से बरामद पेपर परीक्षा में नहीं बांटा गया था। इस पर कोर्ट ने अधिकारियों को हलफनामा दाखिल कर स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है। याचिका पर 20 अगस्त को अगली सुनवाई होगी। उल्लेखनीय है कि एलटी ग्रेड पुरुष और महिला परीक्षा 29 जुलाई को हुई थी। परीक्षा के दौरान ही एसटीएफ ने सॉल्वर गैंग का पर्दाफाश किया था। याचीगण ने मांग की है कि पेपर लीक होने की संभावना को देखते हुए परीक्षा रद्द कर नए सिरे से कराई जाए।