फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कश्मीर धारा 370 हटाना ही श्यामा प्रसाद को होगी सच् ची श्रद्धांजलि

कश्मीर धारा 370 हटाना ही श्यामा प्रसाद को होगी सच् ची श्रद्धांजलि

Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Sat, 23 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
कश्मीर धारा 370 हटाना ही श्यामा प्रसाद को होगी सच्
ची श्रद्धांजलि
कश्मीर से धारा 370 हटाना ही श्यामा प्रसाद मुखर्जी को होगी सच्ची श्रद्धांजलि
विज्ञापन

0 पूर्व मंत्री डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने डा. श्यामा प्रसाद के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर की मांग

इलाहाबाद। पूर्व मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता डा. नरेंद्र कुमार सिंह गौर ने जम्मू और कश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने की मांग की है। उन्होंने यह मांग शुक्रवार को पंडित देवीदत्त शुक्ल रमादत्त शुक्ल शोध संस्थान की ओर से आयोजित एक गोष्ठी में कही।
भारतीय जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस की पूर्व संध्या पर कटरा में आयोजित इस गोष्ठी में डा. गौर ने कहा के देश से कश्मीर को अलग करने वाली धारा 370 को समाप्त करने का यह सबसे अनुकूल समय है। केंद्र सरकार को इस संबंध में तत्काल प्रभाव से कदम उठाकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों को साकार करने का काम करना चाहिए। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। कार्यक्रम में आरएसएस के विभाग प्रचारक डा. एमजे त्रिपाठी ने कहा कि डा. मुखर्जी का बलिदान राजनीति में प्रखर राष्ट्रवाद की मिसाल है। सरकार को कश्मीरी पंडितों के पुर्नवास का काम प्रमुखता के आधार पर करे। अलगाववादियों तथा आतंकवादियों के मंसूबों को भी कामयाब न होने दिया जाए। गोष्ठी में विभूति द्विवेदी, गोपाल बाबू जायसवाल, सच्चिदानंद मिश्र, श्रीराम जायसवाल, सूर्यकांत तिवारी, वेद प्रकाश पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

000000000000000
भाजपा आज मनाएगी बलिदान दिवस
0 डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस शनिवार को भाजपा की ओर से मनाया जाएगा। इस मौके पर सिविल लाइंस स्थित रॉयल होटल में एक संगोष्ठी आयोजित की गई है। भाजपा नगर प्रवक्ता पवन श्रीवास्तव के मुताबिक बलिदान दिवस मनाने के साथ ही केंद्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर 23 से 25 जून को मतदाता पुनरीक्षण अभियान शुरू किया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाता को जोड़ने का कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed