{"_id":"5a42adfa4f1c1baa268b6157","slug":"71514319354-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 बीघा में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग, 9 भवन सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 बीघा में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग, 9 भवन सील
Updated Wed, 27 Dec 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
70 बीघा में उजाड़ी अवैध प्लाटिंग, 9 भवन सील
एडीए ने नैनी इलाके में की कार्रवाई, मचा हड़कंप
प्राधिकरण की भूमि खाली कराई, कब्जेदार समेत 4 पर केस
अवैध निर्माण कराने वालों से जमा कराए 5 लाख के चेक
इलाहाबाद। शहर के विस्तारित इलाके नैनी में मंगलवार को एडीए ने अवैध प्लाटिंग और निर्माण कराने वालों के खिलाफ एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। क्षेत्र में दिन भर हड़कंप की स्थिति बनी रही। पुराने यमुना पुल से चाका ब्लाक तक अलग-अलग स्थानों पर 70 बीघा में की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़कर 36 से अधिक अतिक्रमण, निर्माणाधीन भवन ध्वस्त किए गए। अफसरों ने कार्रवाई के दौरान बिना नक्शा निर्माणाधीन 9 भवन भी सील कर दिए। एडीए की 500 मीटर भूमि भी कब्जा मुक्त कराई गई। यहां कब्जेदार समेत अन्य मामलों में 4 लोगों के खिलाफ केस लिखाया गया। दो लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए पांच लाख के चेक देकर शमन मानचित्र दाखिल करने की मोहलत ली।
एडीए वीसी भानुचंद्र गोस्वामी के निर्देश पर जोनल अधिकारी व प्रवर्तन दल प्रभारी आलोक कुमार पांडेय टीम के साथ जेसीबी लेकर नैनी इलाके में पहुंचे। मजिस्ट्रेट, पुलिस और पीएसी के साथ रीवा रोड पर कृष्णदेव और सीताराम त्रिपाठी द्वारा 50 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही अवैध प्लाटिंग जेसीबी लगाकर उजाड़ी गई। इसी क्रम में मड़ौका में अरुण साहू राजमणि यादव की 3 बीघा और राजीव अग्रवाल की 20 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लाटिंग उजाड़ी गई। यहां दर्जनों चहारदीवारी, नींव और निर्माण ध्वस्त किए गए। महेवा पश्चिम पट्टी में 3 अवैध दुकानों को ध्वस्त कर गुमटियां हटाईं और 500 मीटर प्राधिकरण की भूमि खाली कराई। इन सभी आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। डभांव में एक कॉलेज में निर्माणाधीन 4 दुकानों समेत कुल 9 निर्माण सील किए गए। दो निर्माणाधीन भवनों के मालिकों ने 5 लाख रुपये के चेक देकर शमन मानचित्र दाखिल करने को समय लिया। कार्रवाई में सीओ करछना कुंवर सिंह, जेई सच्चिदानंद, बीआई अंशु शर्मा आदि मौजूद रहे।