फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कुंभ मेले का फाफामऊ तक विस्तार

कुंभ मेले का फाफामऊ तक विस्तार

Fri, 10 Nov 2017 01:42 AM IST
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:42 AM IST
विज्ञापन
कुंभ मेले का फाफामऊ तक विस्तार
फाफामऊ तक बसेगी तंबुओं की नगरी
विज्ञापन

कुंभ 2019
0 अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को संगम में डुबकी लगवाने की योजना
0 कमिश्नर ने अफसरों संग की बैठक, फूलपुर-हंडिया से डायवर्ट होंगे वाहन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
वर्ष 2019 में लगने वाले कुंभ मेले का विस्तार फाफामऊ तक किया जाएगा। साथ ही प्रशासन की कोशिश रहेगी कि अधिक से अधिक श्रद्धालुओं को संगम में डुबकी लगवाई जा सके और उन्हें स्नान क्षेत्रों के नजदीक बसाया जाए। बृहस्पतिवार को कमिश्नर डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कुंभ मेला कार्यों से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश दिए।
बैठक में योजना बनी कि कुंभ मेले से पहले कानपुर रोड से जुड़े कैंट क्षेत्र की सड़कों का चौड़ीकरण किया जाएगा। हंडिया और फूलपुर जो कि शहर में प्रवेश के इलाके हैं वहां जाम न लगे ऐसे व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए गोरखपुर की ओर से आने वाहनों को फूलपुर के पहले ही डायवर्ट कर मुंगराबादशाहपुर से ही वाहनों को सोरांव होेते हुए बाईपास से नीचे उतारकर शहर में प्रवेश के लिए ट्रैफिक प्लान बनाया जाए। उन्होंने जिले में सर्वाधिक आरओबी तैयार करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी और एसएसपी को बैठक के दौरान ही अपनी ओर से तत्काल पत्र भेजने को कहा, जिसमें फूलपुर कस्बे के मध्य के सभी मार्गों को भी ऐसे ट्रैफिक प्लान से जोड़ने की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन


माघ मेले में न हो असुविधा
सेतु निगम एवं पीडब्लूडी के अभियंताओं को निर्देश दिया कि दो माह बाद माघ मेले हेतु प्रमुख स्नान पर्व के लिए प्लान तैयार कर लें। कमिश्नर ने कहा कि फूलपुर क्षेत्र में माघ मेले में आने वाले यात्रियों को कोई असुविधा न हो तथा ट्रैफिक बंद न हो। पावर कारपोरेशन, जलनिगम, स्वास्थ्य, मेला प्रशासन, पुलिस विभाग सहित उन सभी विभागों को शासन से वित्तीय स्वीकृति प्राप्त कार्यों की समीक्षा की। कुंभ मेले के लिए पीडब्ल्यूडी के निर्माण खंड एक और चार के अभियंताओं को शासन को समय से प्रस्ताव नहीं भेजने पर फटकार लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमुख तीर्थस्थलों को विकसित करने का निर्देश
प्रयाग के प्रमुख तीर्थस्थलों, 12 माधव, पंचकोशी परिक्रमा को पर्यटन स्थल के रूप में विकसति करने के लिए इससे जुड़े संपर्क मार्ग, सड़क को चौड़ा करने, शौचालय आदि की व्यवस्था करने को कहा। पंचकोशी एवं 12 माधव क्षेत्र में पीडब्लूडी और पावर कारपोरेशन के अभियंता उच्चस्तरीय विकास योजना प्रस्तुत करने के निर्देश के साथ इस पर शीघ्र कार्य शुरू करें। फाफामऊ से सहसो तथा हनुमानगंज तक सड़क को सात मीटर से 9 मीटर तक चौड़ी करने का निर्देश दिया। यह प्रस्ताव चौथे चरण में शामिल है। कमिश्नर 17 नवंबर को रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक करके ट्रेन संचालन के बारे में जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed