फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   राजर्षि टंडन मुक्त विवि में दीक्षांत समारोह कल

राजर्षि टंडन मुक्त विवि में दीक्षांत समारोह कल

Sun, 05 Nov 2017 08:42 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
राजर्षि टंडन मुक्त विवि में दीक्षांत समारोह कल
शिखा को मिलेगा चांसलर गोल्ड मेडल
विज्ञापन

मुक्त विवि का दीक्षांत समारोह कल, 15 हजार शिक्षार्थियों को मिलेगी उपाधि
समारोह में तीन बड़ी हस्तियों को प्रदान की जाएगी एलएलडी की मानद उपाधि

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में इस बार कुलाधिपति (चांसलर) स्वर्ण पदक अंबेडकर नगर की छात्रा शिखा पांडेय को दिया जाएगा। शिखा ने एमए संस्कृत की परीक्षा दिसंबर-2016 एवं जून-2017 में प्रथम प्रयास एवं प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की और समस्त विद्या शाखाओं की स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्तीर्ण सभी शिक्षार्थियों में सर्वाधिक 82.56 अंक प्राप्त किए। विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह सात नवंबर को मुक्त विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित किया जाएगा।
समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति राम नाईक करेंगे। मुख्य अतिथि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश दिलीप बाबा साहेब भोसले दीक्षांत भाषण देंगे। मुख्य न्यायाधीश समेत सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति डॉ. डीवाई चंद्रचूड और संविधान विशेषज्ञ एवं पद्म भूषण डॉ. सुभाष सी कश्यप को विश्वविद्यालय की ओर से एलएलडी की मानद उपाधि से विभूषित किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि समारोह के दौरान विभिन्न विद्या शाखाओं में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले कुल शिक्षार्थियों को 17 स्वर्ण पदक प्रदान किए जाएंगे। समारोह में सत्र दिसंबर-2016 एवं जून-2017 की परीक्षा में उत्तीर्ण तकरीबन 15 हजार शिक्षार्थियों को उपाधि प्रदान की जाएगी। इनमें 7800 पुरुष एवं 7200 महिला अभ्यर्थी शामिल हैं। स्नातक वर्ग में 3409 पुरुष एवं 2437 महिला शिक्षार्थी, परास्नातक कार्यक्रम में 2629 पुरुष एवं 3773 महिला शिक्षार्थी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा में 251 पुरुष एवं 122 महिला शिक्षार्थी, डिप्लोमा में 40 पुरुष एवं 83 महिला शिक्षार्थी, प्रमाणपत्र कार्यक्रम में 1406 पुरुष एवं 981 महिला शिक्षार्थी और पीएचडी में 17 पुरुष एवं 13 महिला शिक्षार्थी शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रो. दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इस बार अभिनव प्रयोग करते हुए तकरीबन पांच सौ छात्रों का ऑनलाइन पंजीकरण किया है। समारोह में उपाधि प्राप्त करने के लिए इलाहाबाद के साथ वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ, बरेली, मेरठ, गाजियाबाद आदि से सैकड़ों छात्र पहुंचेंगे। समारोह के दौरान विश्वविद्यालय के सभी सदस्य धोती-कुर्ता पहने नजर आएंगे तो उपाधि प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए के लिए कुर्ता-पायजामा, छात्राओं के लिए साड़ी और दोनों के लिए उत्तरी निर्धारित किया गया है। समारोह में राज्यपाल राम नाईक विश्वविद्यालय के विविध प्रकाशनों विकास अनुभूति अंक-2, अप्लीकेशन ऑफ स्टैटिस्कल एंड कम्प्युटेशनल सॉफ्टवेयर्स और डिस्टेंस एजूकेशन आफ आईसीटी का विमोचन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
इनको मिलेंगे स्वर्ण पदक
परास्नातक शिक्षार्थी-शिखा पांडेय (एमए संस्कृत), सौरभ बोस (एमए समाजशास्त्र), स्वप्निल मिश्र (एमकॉम), अनुराग मिश्र (एमसीए), शिखा श्रीवास्तव (एमए शिक्षाशास्त्र) एवं शैलवी (एमएससी जैव रसायन)।
स्नातक शिक्षार्थी- सुरभि कनौजिया (बीएलआईएस), अजीत सिंह कुशवाहा (बीए), प्रगति सचदेवा (बीकॉम), पूजा यादव (बीएसए), दीपा यादव (बीएससी)।
दानदाता स्वर्ण पदक- स्वेच्छा तिवारी (एमबीए), क्षमा (बीए), कंचन यादव (राजनीति विज्ञान), सुधीर कुमार (प्रो. एमपी दुबे, कुलपति पर्यावरण/गांधी चिंतन एवं शांति अध्ययन उत्कृष्टता स्वर्ण पदक), निशांत सरन अवस्थी (प्रो. एमपी दुबे, कुलपति दिव्यांग मेधा स्वर्ण पदक)।

00000000
योग पर राष्ट्रीय कार्यशाला कल से
इलाहाबाद। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में ‘योग एवं संपूर्ण स्वास्थ्य’ विषय पर आठ एवं नौ नवंबर को राष्ट्रीय कार्यशाला और सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एमपी दुबे ने बताया कि विश्वविद्यालय ने इसी सत्र में योग में डिप्लोमा और डिग्री का कार्यक्रम शुरू किया है। इसमें 10 हजार शिक्षार्थियों ने प्रवेश लिया है। राष्ट्रीय कार्यशाला में सभी जोनल सेंटर के शिक्षकों को बुलाया गया है, जिन्हें विशेषज्ञ योग का प्रशिक्षण देंगे। आठ नवंबर को शाम 5.30 बजे विश्वविद्यालय के सरस्वती परिसर में कवि सम्मेलन एवं मुशायरा भी आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed