{"_id":"595e67394f1c1b3e4b8b4854","slug":"71499359033-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" दूरंतो के एसी कोच में चोरी, महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूरंतो के एसी कोच में चोरी, महिला गिरफ्तार
Updated Thu, 06 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुरंतो के एसी कोच में चोरी, महिला गिरफ्तार
0 महिला यात्री के पर्स से चुराई थी रुपये और डॉलर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। दिल्ली से इलाहाबाद आ रही दुरंतो एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला का पर्स चोरी हो गया। पर्स टायलेट में खाली मिला। पैसे नदारद थे। शक के आधार पर उसी कोच की दूसरी महिला यात्री को पकड़ा गया तो उसके पास पैसे बरामद हो गए। उसे जीआरपी ने ट्रेन से उतारकर गिरफ्तार कर लिया।
शहर के ममफोर्डगंज में बलरामपुर हाउसिंग कॉलोनी में रहने वाले संजय सिंह बुधवार रात अपनी पत्नी कविता के साथ दिल्ली से दुरंतो एक्सप्रेस से घर लौट रहे थे। वे एसी टू कोच में सफर कर रहे थे। आधी रात के बाद कविता को पता चला कि उनका पर्स गायब है। पर्स में छह हजार रुपये के अलावा पांच छह सौ अमेरिकी डॉलर भी थे। कविता और उनके पति संजय ने पर्स की तलाश शुरू की तो वह टायलेट में खाली पड़ा मिला। एक यात्री ने उसी कोच में सफर कर रही महिला पर शक जताया क्योंकि उसे कुछ देर पहले कविता की बर्थ के पास खड़े देखा था। इस पर लोगों ने उस महिला के बैग की तलाशी ली तो नगदी और डॉलर मिल गए। उसने ही पर्स चुराकर पैसे निकाल लिए थे। इस बारे में सूचना मिली तो जीआरपी थाना प्रभारी मनोज सिंह प्लेटफार्म पर जाकर ट्रेन का इंतजार करने लगे। ट्रेन आने पर कोच से चोरी की आरोपी महिला संगीता अग्रवाल को गिरफ्तार कर लिया। वह मऊ जनपद में कोतवाली इलाके के रहने वाले छोटेलाल की पत्नी है। दवा और कुछ अन्य सामान खरीदने के बाद दिल्ली से लौट रही थी तभी कविता के पर्स में मोटी नगदी देख उसका इरादा खराब हो गया। उसे जेल भेज दिया गया है।