फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   70 percent of high court lawyers suffer from diabetes, blood pressure

हाईकोर्ट के 70 प्रतिशत वकील सुगर, ब्लड प्रेशर से पीड़ित

Fri, 24 Jan 2020 12:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
70 percent of high court lawyers suffer from diabetes, blood pressure
70 percent of high court lawyers suffer from diabetes, blood pressure
प्रयागराज। हाईकोर्ट के 70 प्रतिशत अधिवक्ता मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर (उच्च रक्तचाप) के शिकार हैं। हाईकोर्ट में आयोजित दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा और जांच शिविर में आए डाक्टरों की रिपोर्ट से इस बात का खुलासा हुआ। शिविर में मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों ने वकीलों के स्वास्थ्य की जांच की और दवाएं वितरित कीं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डा. एसपी सिंह स्वयं भी शिविर में मौजूद रहे। डॉक्टरोें का कहना है सबसे अधिक भीड़ पैथालॉजी के स्टॉल पर थी, जहां वकीलों ने अपने खून की जांच कराई। रक्तचाप की भी जांच की गई। इससे पता चला कि जांच कराने वकीलों में 70 फीसदी ऐसे हैं, जिनको सुगर और हाईब्लड प्रेशर की शिकायत है। बड़ी संख्या में वकीलों ने आंख की भी जांच कराई। दूसरे दिन 2300 वकीलों ने जांच कराई, जबकि पहले दिन 2500 अधिवक्ताओं ने जांच कराई थी।
विज्ञापन

शिविर के संयोजक पूर्व संयुक्त मंत्री अजय कुमार मिश्र ने बताया कि आर्थोपेडिक, न्यूरो फिजिशियन और नाक, कान गला के विशेषज्ञों के यहां भी वकीलों की काफी भीड़ रही। मेडिकल कॉलेज के सहयोग से हर साल इस प्रकार के शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर के संचालन में बार एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed