{"_id":"5cdb1c9bbdec22073073db3d","slug":"70-lectrure-of-social-science-will-be-recruited-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान के 70 पदों पर होगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान के 70 पदों पर होगी भर्ती
Wed, 15 May 2019 01:23 AM IST
विनोद सिंह
Prayagraj
Prayagraj
Published by: विनोद सिंह
Updated Wed, 15 May 2019 01:23 AM IST
विज्ञापन
UPPSC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की ओर से उत्तर प्रदेश राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की इकाइयों, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्था (डायट) में प्रवक्ता सामाजिक विज्ञान-1 के 70 पदों पर सीधी भर्ती के लिए साक्षात्कार का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इंटरव्यू 27 से 30 मई तक होगा।
इंटरव्यू 27, 28, 29 एवं 30 मई को सुबह दस बजे से होगा। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक/रजिस्ट्रेशन नंबर आयोग की वेबसाइट पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। आयोग के उप सचिव ओम प्रकाश मिश्र के अनुसार अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से साक्षात्कार ज्ञाप, आवेदनपत्र, देशनापत्रक, अंकतालिका एवं प्रमाणीकरण पत्रक डाउनलोड कर मुद्रित करेंगे और उन्हें भरकर इंटरव्यू में साथ लाएंगे। साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सुबह नौ बजे आयोग परिसर स्थित यमुना भवन में पहुंचना होगा। नियत समय पर न पहुंचने पर उनका साक्षात्कार संभव नहीं होगा।