{"_id":"5edf91de6cb89a2b054ce629","slug":"69000-teacher-bharti-high-court-news-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि की अर्हता ही नियुक्ति के लिए मान्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती: आवेदन की अंतिम तिथि की अर्हता ही नियुक्ति के लिए मान्य
Tue, 09 Jun 2020 07:14 PM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 09 Jun 2020 07:14 PM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 69 हजार सहायक अध्यापक भर्ती में नियुक्तियां शासनादेशों और गाइड लाइन के आधार पर किए जाने की मांग में दाखिल याचिका निस्तारित कर दी है।
याचिका में मांग की गई थी कि परिषद को आदेश दिया जाए वह नियुक्तियां 16 मई 2020 को जारी शासनादेश के तहत ही करे। विशेषकर गाइडलाइन के क्लाज 1(4) का कड़ाई से पालन किया जाए तथा ऐसे लोगों को नियुक्ति न दी जाए जो आवेदन की अंतिम तिथि पर निर्धारित अर्हता नहीं रखते थे।
देवेंद्र सिंह और सात अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर न्यायमूर्ति अश्वनी कुमार मिश्र ने सुनवाई की। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से कोर्ट को बताया गया कि आवेदन की अंतिम तिथि 22 दिसंबर 2018 ही अभ्यर्थी की अर्हता के लिए निर्धारित है। इस तिथि तक आवश्यक अर्हता वाले ही नियुक्ति के लिए हकदार होंगे। इस जानकारी के बाद कोर्ट ने याचिका निस्तारित करते हुए रिकार्ड में दर्ज करने का निर्देश दिया।