फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बारिश में बिजली आपूर्ति बेपटरी, तीन ट्रांसफारमर जले, फीडरों पर ट्रिपिंग

बारिश में बिजली आपूर्ति बेपटरी, तीन ट्रांसफारमर जले, फीडरों पर ट्रिपिंग

Sat, 04 Aug 2018 02:01 AM IST
Updated Sat, 04 Aug 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
बारिश में बिजली आपूर्ति बेपटरी, तीन ट्रांसफारमर जले, फीडरों पर ट्रिपिंग
बारिश में बिजली आपूर्ति के इंतजाम ध्वस्त
विज्ञापन

गंगा प्रदूषण की एसटीपी, जलसंस्थान का ट्यूबवेल बंद होने से हाहाकार
तीन जगह ट्रांसफार्मर जलने से कई मुहल्लों की बत्ती गुल, पीडब्ल्यूडी-सेतु निगम और एनएच खंड के दफ्तरों में अंधेरा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। लगातार बारिश में फीडरों पर ट्रिपिंग, फाल्ट और ट्रांसफार्मर जलने की घटनाओं से शहर में बिजली आपूर्ति बेपटरी हो गई है। शुक्रवार को मम्फोर्डगंज में केबल कटने से गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की एसटीपी बंद हो गई। उधर, पीडी टंडन पार्क फीडर पर पैनल में पानी घुसने से जल संस्थान का ट्यूबवेल ठप पड़ गया। इससे पानी की आपूर्ति बाधित हो गई। पीडब्ल्यूडी परिसर, गिफ्ट लेन और डी ब्लॉक करेली में ट्रांसफार्मर जलने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई। करेलाबाग, गऊघाट और रामबाग की फीडर लाइनों पर भी ओवरलोडिंग से दिन में कई बार ट्रिपिंग होने से लोगों को बिजली का संकट झेलना पड़ा। बारिश की वजह से फाल्ट की मरम्मत में भी दिक्कतें आ रही हैं। इससे परेशानी बढ़ गई है।

बेली उपकेंद्र से निकली केबल शुक्रवार को मम्फोर्डगंज में कट गई। इससे आसपास के कई इलाकों की बत्ती तो गुल हुई ही, गंगा प्रदूषण नियंत्रण इकाई की एसटीपी ठप पड़ गई। एसटीपी बंद होने की जानकारी के बाद एक्सईएन ओपी मिश्रा ने बारिश के दौरान ही टीम लगाकर पेट्रोलिंग कराई लेकिन फाल्ट ठीक नहीं हो सका। अंतत: दूसरे फीडर से एसटीपी को जोड़ना पड़ा। इसी तरह पीडी टंडन पार्क फीडर लाइन के पैनल में पानी घुसने से स्पार्किंग होने लगी और लाइन ट्रिप कर गई। इससे जल संस्थान का ट्यूबवेल बंद हो गया। यहां बिजली न होने से पानी की सप्लाई अक्सर बाधित होती रही है। जल संस्थान के अधिकारियों की शिकायत पर एक्सईएन ने यहां भी दूसरे फीडर से ट्यूबवेल को जोड़कर अपूर्ति बहाल कराई। करेलाबाग के ककराघाट, कल्याणी देवी, अतरसुइया के फीडरों पर कई बार ट्रिपिंग हुई। गऊघाट उप केंद्र से शंकर लाल भार्गव फीडर लाइन पर सुबह 10 बजे से पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इससे लोग हलाकान हुए। रामबाग के नार्थ मलाका में सुबह पांच से ही बिजली गुल हो गई। इससे लोगों के घरों में पानी नहीं आया। ओवरलोडिंग के चलते दिन में कई बार ट्रिपिंग हुई और लोग परेशान होते रहे। उधर, पीडब्ल्यूडी परिसर में 250 केवीए क्षमता का ट्रांसफार्मर भोर में ही जल गया। इससे एनएच खंड, सेतु निर्माण निगम, पीडब्ल्यूडी के सभी डिवीजनल दफ्तरों की बत्ती गुल हो गई। दिन भर काम काज प्रभावित रहा। पीडब्ल्यूडी के अभियंताओं ने एक्सईएन से संपर्क साधा, लेकिन स्टोर में ट्रांसफार्मर उपलब्ध न होने की वजह से बदला नहीं जा सका। खुसरो बाग के गिफ्ट लेन और करेलाबाग डिवीजन के डी ब्लाक करेली में भी ट्रांसफार्मर बारिश के दौरान स्पार्किंग से जल गए। इन ट्रांसफार्मरों को भी नहीं बदला जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed