{"_id":"5b47b86f4f1c1b05278b63c3","slug":"61531426927-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70हड़ताली कर्मियों की सेवा ब्रेक की चेतावनी, कई का वेतन काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70हड़ताली कर्मियों की सेवा ब्रेक की चेतावनी, कई का वेतन काटा
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाघला नहर प्रखंड के हड़ताली कर्मियों की सेवा ब्रेक की चेतावनी
क्रासर
आंदोलन गरमाया, आज सिंचाई विभाग के 16 खंडों के कर्मी समर्थन में आएंगे साथ
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। वेतन भुगतान समेत 23 सूत्रीय मांगों को लेकर चार दिन से धरना दे रहे बाघला नहर प्रखंड के 70 कर्मचारियों की सेवा ब्रेक करने की चेतावनी दी गई है। इसके साथ ही धरना-प्रदर्शन में शामिल कर्मियों की वेतन में कटौती करने का भी निर्देश दिया गया है। जन सुनवाई से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में गतिरोध के आरोप में कनिष्ठ सहायक के वेतन में कटौती कर प्रतिकूल प्रविष्टि दी जाएगी। यह निर्देश बृहस्पतिवार को एक्सईएन संजय सिंह ने दिया। उधर, धरनारत कर्मचारियों ने एक्सईएन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। कर्मचारी नेताओं ने आंदोलन तेज करने का एलान किया। शुक्रवार को आंदोलित कर्मियों के समर्थन में सिंचाई विभाग के सभी 16 खंडों के कर्मचारी पहुंचेंगे।
मिनिस्टिीरियल एसोसिएशन एरीगेशन डिपार्टमेंट की जिला इकाई की ओर से बाघला नगर प्रखंड के एक्सईएन के दफ्तर के सामने बृहस्पतिवार को चौथे दिन भी धरना जारी रहा। संघ के अध्यक्ष पीयूष कुमार श्रीवास्तव ने धरनास्थल पर कहा कि एक्सईएन के अड़ियन रवैये के कारण लगातार माहौल बिगड़ रहा है। समस्या का समाधान निकालने की बजाए कर्मियों की वोतन वृद्धि रोकने के साथ ही वेतन में कटौती लकी जा रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। इस मौके पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष हर्ष नारायण शुक्ला, विद्याशंकर वाजपेयी,अशोक यादव, महेंद्र मिश्रा, विजय कुमार, पवन श्रीवास्तव, मधुकर त्रिपाठी, मोहित श्रीवास्तव, माधवेंद्र शुक्ला, दिनेश त्रिपाठी, सिद्धार्थ सोनकर, रमेश चंद्र मिश्रा समेत तमाम कर्मी उपस्थित थे।