फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मोदी है जुमलेबाज, चार माह में मंदिर निर्माण के लिए बने कानून

मोदी है जुमलेबाज, चार माह में मंदिर निर्माण के लिए बने कानून

Thu, 28 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
मोदी है जुमलेबाज, चार माह में मंदिर निर्माण के लिए बने कानून
सभी केंद्र
विज्ञापन

00000000000000000

भाजपा जुमलेबाज पार्टी, चार माह में मंदिर निर्माण के लिए बने कानून
0 अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के गठन के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे प्रवीण तोगड़िया के निशाने पर ही भाजपा
0 संसद में कानून बनाकर अयोध्या, काशी और मथुरा में कृष्ण जन्मभूमि हिंदुओं को सौंपने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। विश्व हिंदू परिषद से बाहर होने के बाद पहली बार इलाहाबाद पहुंचे डा. प्रवीण तोगड़िया ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा को भारतीय जुमला पार्टी कहा। तोगड़िया यही नहीं रुके, उन्होंने राममंदिर और कश्मीर मुद्दे पर भी भाजपा को घेरा। कहा कि राममंदिर निर्माण के लिए केंद्र सरकार चार माह में कानून बनाए। अगर ऐसा न हुआ तो अक्तूबर में संतों के नेतृत्व में लखनऊ से अयोध्या के लिए कूच होगा। कहा कि इलाहाबाद में लगने वाले कुंभ मेले में भी वे आएंगे। इस दौरान यहां नई रणनीति का शंखनाद करेंगे।
विहिप से बाहर होने के बाद तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) का गठन किया है। एएचपी का गठन करने के बाद इलाहाबाद पहुंचे तोगड़िया ने इलाहाबाद न्यूज रिपोर्टस क्लब में बुधवार को मीडिया के समक्ष राम मंदिर विधेयक के प्रारूप के बारे में बताया। कहा कि केंद्र में सरकार बने चार साल बीत गए हैं। अब सरकार को चार माह का समय दिया जाता है कि वह मंदिर बनाने के लिए कानून बनाए, अगर ऐसा न हुआ तो संतों के साथ अयोध्या कूच किया जाएगा। पीएम मोदी पर हमलावर तोगड़िया ने कहा कि पूर्ण बहुमत पाने के बाद वे सिर्फ विदेशों में ही घूम रहे हैं। एक बार भी वे रामलला का दर्शन करने के लिए नहीं गए। कहा कि मंदिर निर्माण के लिए वे 26 मार्च को संघ प्रमुख मोहन भागवत से भी मिले। भाजपा यह जान ले कि हिंदुओं के बलबूते ही केंद्र में उसकी सरकार है। हिंदू अपने आप को छला महसूस कर रहे हैं। ऐसे में हिंदू अब तीसरे विकल्प तलाश कर रहे हैं। तोगड़िया ने संसद में कानून बनाकर काशी और मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि भी हिंदुओं को सौंपे जाने की मांग की।
विज्ञापन

0000000000000000
20 करोड़ हिंदुओं का हस्ताक्षर करवाएगी एएचपी
0 प्रवीण तोगड़िया ने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद (एएचपी) के माध्यम से 20 करोड़ हिंदुओं को जोड़ने की बात कही। कहा कि एएचपी में राष्ट्रीय बजरंग दल, ओजस्विनी, राष्ट्रीय महिला परिषद, राष्ट्रीय किसान परिषद, राष्ट्रीय मजदूर परिषद, राष्ट्रीय छात्र परिषद, हिंदू हेल्प लाइन, इंडिया हेल्थ लाइन, एक मुट्टी अनाज, हिंदू एडवोकेट्स, यूथ सोशियो-इकनॉमिक डेवलपमेंट आदि शामिल हैं। संगठन के एक लाख हिंदू सदस्य घर-घर एक मांगपत्र लेकर जाएंगे। 20 करोड़ हिंदुओं तक पहुंचने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। तोगड़िया ने यह भी कहा विहिप उनके दिल की धड़कन थी। विहिप मैंने छोड़ी नहीं, बल्कि सत्ता के मदमस्तों ने छुड़वाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed