{"_id":"5a36a1c34f1c1bc5668b5858","slug":"61513529795-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के उल्लास में डूबे मसीही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के उल्लास में डूबे मसीही
Updated Sun, 17 Dec 2017 10:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस के उल्लास में मसीही
0 घरों, गिरजाघरों में दिन रात तैयारियां
इलाहाबाद। क्रिसमस का काउंट डाउन शुरू हो गया है। परमेश्वर पुत्र यीशु के आने की खुशियों में सराबोर मसीही घरों और गिरजाघरों में तैयारियां का सिलसिला तेज हो गया है। क्रिसमस ट्री सजाए जा रहे हैं। बच्चों, युवाओं, महिलाओं के अतिरिक्त बुजुर्गों के मन में भी क्रिसमस को लेकर उत्साह है। कैरल्स गाने का सिलसिला जारी है। पल्ली पुरोहित घर-घर जाकर बुजुर्गों और बीमारों के बीच प्रभु यीशु के आने का संदेश और पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
सेंट जोसेफ कैथड्रिल, आल सेंटस कैथिड्रल, जमुना चर्च, मेथोडिस्ट चर्च, चौक चर्च , होली ट्रिनिटी चर्च, म्योराबाद, कटरा चर्च आदि में आकर्षक बिजली की सजावट हो रही है। यीशु के जन्म का परिदृश्य वाली चरनी तैयार की जा रही है। सेंट जोसेफ कैथिड्रल के पल्ली पुरोहित फादर जेवियर फ्रांसिस बताते हैं कि चरनी में पुआल से गुफा बनेगी जिसमें बेबी जीसस का प्रतिरुप रखा जाएगा। माता मरियम, जोसेफ व स्वर्ग दूत की मूर्ति गुफा के अगल-बगल रखी जाएगी। मसीही समुदाय के लोगों ने क्रिसमस की खुशी बयां करते विशेष स्टार से घरों को सजाया है।
होली ट्रिनिटी चर्च के पल्ली पुरोहित राजेश जोसेफ के मुताबिक खुशियों का सिलसिला नववर्ष के स्वागत के साथ पूरा होगा।
0 जरूरतमंदों के लिए दान
प्रभु यीशु के जन्मदिन के उपलक्ष्य में शहर के विभिन्न चर्चों की ओर से जरूरतमंदों के बीच उपहार बांटे जा रहे हैं। मसीही घरों में मजलूमों के लिए दान की रकम निकाली गई है। सेंट पीटर्स चर्च, म्योराबाद के पल्ली पुरोहित प्रवीण मैसी के मुताबिक परमेश्वर का जन्म अति सामान्य परिवार में हुआ था। क्रिसमस पर जरूरतमंदों की मदद करना हर मसीही का फर्ज है। चर्च की ओर से मलिन बस्तियों, वृद्धाआश्रम आदि में उपहार बांटे जा रहे हैं। यह सिलसिला क्रिसमस तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
0 तीन दिनी क्रिसमस मेला 25 से
सेंट जोसेफ कालेज ग्राउंड में तीन दिवसीय क्रिसमस मेला का आयोजन किया गया है। इसमें कई तरह के झूले, खाने के सामान, सजावट की वस्तुओं के अलावा कई आकर्षक गेम होंगे। फादर लियो के मुताबिक मेले में प्रभु यीशु के जन्म की आकर्षक झांकी, प्रदर्शनी के अतिरिक्त रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। मेले के संयोजक फादर रॉल्फी डिसूजा की देखरेख में तैयारियां हो रही हैं। समापन 27 दिसंबर को होगा।