फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   इलाहाबाद के रास्ते चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस

इलाहाबाद के रास्ते चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस

Fri, 16 Jun 2017 08:07 PM IST
Updated Fri, 16 Jun 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद के रास्ते चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
इलाहाबाद के रास्ते चलेगी सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस
विज्ञापन

0 चार जुलाई से शुरू होगा संचालन, 29 सितंबर तक चलेगी ट्रेन
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
रेलवे ने सिकंदराबाद से इलाहाबाद के रास्ते रक्सौल के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन सिकंदराबाद से प्रत्येक मंगलवार चार जुलाई से 26 सितंबर तक एवं रक्सौल से प्रत्येक शुक्रवार सात जुलाई से 29 सितंबर तक चलेगी।
गाड़ी संख्या 07091 सिकंदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस सिकंदराबाद से मंगलवार रात 9.40 बजे चलेगी, जो काजीपेट, रामागुंडम, मंचेरियल, बल्लारशाह, सेवाग्राम, नागपुर, बैतूल, इटारसी, पिपरिया, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर होते हुए बुधवार रात 01.00-01.25 बजे इलाहाबाद एवं ज्ञानपुर, भदोही, वाराणसी, मुगलसराय, बक्सर, आरा, दानापुर, पटना, बख्तियारपुर, मोकामा, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, बैरगनिआ होते हुए शाम 6.15 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी। वापसी में गाड़ी संख्या 07092 का संचालन रक्सौल से शुक्रवार की दोपहर 12.45 बजे चलेगी, जो शनिवार सुबह 4.10-04.40 बजे इलाहाबाद एवं रविवार सुबह 6.55 बजे सिकंदराबाद पहुंच जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल के मुताबिक 18 कोच स्पेशल ट्रेन में स्लीपर के 12, थर्ड एसी के तीन, एसी टू का एक एवं एसएलआर श्रेणी के दो कोच रहेंगे।
विज्ञापन


24 अक्तूबर से बदल जाएगा इलाहाबाद-उधमपुर का नंबर
इलाहाबाद (ब्यूरो)। इलाहाबाद से उधमपुर के लिए शुरू हुई सीधी ट्रेन का नंबर 24 अक्तूबर से बदल जाएगा। 24 अक्तूबर को इलाहाबाद-उधमपुर एक्सप्रेस का नंबर इलाहाबाद से 22431 एवं उधमपुर-इलाहाबाद का नंबर उधमपुर से 25 अक्तूबर को 22432 हो जाएगा। वर्तमान समय इलाहाबाद से 24155 एवं उधमपुर से इस ट्रेन का नंबर 24156 है। यह जानकारी एनसीआर के सीपीआरओ गौरव कृष्ण बंसल ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed