फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ऊंचाहार में बिजली-पानी को लेकर भड़के यात्री

ऊंचाहार में बिजली-पानी को लेकर भड़के यात्री

Fri, 09 Jun 2017 12:39 AM IST
Updated Fri, 09 Jun 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
ऊंचाहार में बिजली-पानी को लेकर भड़के यात्री
ऊंचाहार में बिजली-पानी को लेकर भड़के यात्री
विज्ञापन

कोचों में पंखा न चलने और एसी कोच में कूलिंग न होने की भी शिकायत
दिन में 02.05 बजे की बजाय शाम 04.10 बजे रवाना हो सकी ऊंचाहार

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
प्रयाग से चंडीगढ़ जाने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस में बिजली-पानी की समस्या को लेकर यात्री बृहस्पतिवार को भड़क गए। यात्रियों ने ट्रेन के तमाम कोचों में पंखा बंद होने एवं पानी न भरे जाने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इस दौरान एसी कोच के यात्रियों ने भी ठीक से कूलिंग न होने की शिकायत की। इस आपाधापी में ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से रवाना हो सकी।

गाड़ी संख्या 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस की रवानगी का समय प्रयाग से अपराह्न 02.05 बजे है। बृहस्पतिवार को यात्री प्रयाग पहुंचे तो मालूम पड़ा कि ट्रेन का डाउन रैक सुबह 10.55 की बजाय दिन में 01.40 बजे प्रयाग पहुंचा। ट्रेन आने के बाद यहां साफ सफाई एवं सभी कोचों में पानी भरा जाता है। दिन में 02.05 बजे रवानगी को देखते हुए अधिकांश यात्री ट्रेन में सवार हो गए। इस दौरान जनरल और स्लीपर के कुछ कोचों में पंखा चलता न देखकर यात्री भड़क गए। कोचों में पानी न भरे जाने को लेकर भी यात्रियों में नाराजगी रही। इस बीच एसी कोच के यात्रियों ने शिकायत करी कि कूलिंग ठीक से नहीं हो रही है। इन अव्यवस्थाओं को लेकर तमाम यात्री प्लेटफार्म पर उतर गाए। यात्रियों की नाराजगी देखकर हरकत में आए उत्तर रेलवे प्रशासन ने सभी कोचों में पानी भरवाने की व्यवस्था की। एसी यात्रियों को समझाया गया कि ट्रेन चलने के बाद कूलिंग ठीक हो जाएगी। इस आश्वासन के बाद ही यात्री शांत हुए। बाद में ट्रेन शाम 04.10 बजे प्रयाग से रवाना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed