फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   600 students of university will get scholarship

इविवि के छह सौ विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति

Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:12 AM IST
विज्ञापन
600 students of university will get scholarship
इविवि के 600 विद्यार्थियों को मिलेगी छात्रवृत्ति
विज्ञापन

मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे 30 लाख रुपये
प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं से 30 तक मांगे गए आवेदन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) के छह सौ विद्यार्थियों को मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है। इसके लिए वही अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पिछली परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण है।

स्नातक, परास्नातक, एलएलबी एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत नियमित छात्र-छात्राओं को मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी। यह छात्रवृत्ति उन्हीं छात्र-छात्राओं को प्रदान की जाएगी, जिन्हें किसी अन्य प्रकार की छात्रवृत्ति नहीं मिल रही है। जिन विद्यार्थियों ने सत्र 2018-19 की परीक्षा में 60 फीसदी या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं, वही इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक छात्र को प्रतिवर्ष पांच हजार रुपये छात्रवृत्ति के रूप में दिए जाएंगे। कुल छह सौ छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति दी जानी है। इस हिसाब से मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति के रूप में कुल 30 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। डीएसडब्ल्यू प्रो. हर्ष कुमार के अनुसार अभ्यर्थियों को निर्धारित आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट ‘www.allduniv.ac.in’ से डाउनलोड करके पूर्ण रूप से भरना है और भरे गए फॉर्म को 30 नवंबर तक जमा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed