फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   6 doctors would be quarantine for 14 days in hotel ilawart

6 डॉक्टर 14 दिनों के लिए रहेंगे क्वारंटीन

Fri, 15 May 2020 01:21 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
6 doctors would be quarantine for 14 days in hotel ilawart
मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एसआरएन अस्पताल में स्थापित कोविड वार्ड में लंबी डयूटी करने वाले छह डॉक्टरों पर बृहस्पतिवार को पुष्प वर्षा कर उन्हें कोरोना योद्धा की उपाधि दी गई। सभी चिकित्सकों को विदाई देकर होटल इलावर्त सिविल लाइंस में क्वारंटीन रहने को अस्पताल से विदाई दी गई। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह समेत अस्पताल प्रबंधन से जुड़े अफसर, डॉक्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एसपी सिंह के मुताबिक डॉ. अनुभा श्रीवास्तव, डॉ. इंद्र मणि प्रकाश, डॉ. शिवेंदु ओझा, डॉ. आनंद, डॉ. विवेक और डॉ. संदीप को कोविड ड्यूटी के बाद क्वारंटीन में रहने के लिए भेजा गया है। यहां 14 दिन रहने और जांच के बाद सभी को घर भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को इन डॉक्टरों के साथ कोरोना वार्ड में ड्यूटी करने वाली छह नर्सों और इतने ही वार्ड ब्वाय, सफाई सेवकों को क्वारंटीन में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर उचित दूरी बनाए रखते हुए चिकित्सकों की सेवा भाव का सम्मान करते हुए उन पर पुष्प वर्षा की गई। चिकित्सकों को क्वारंटीन में भेजते समय उप प्राचार्य डॉ . वीके पांडेय, एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. सरिता बजाज, डॉ. एलएस मिश्रा, डॉ. सचिन जैन, डॉ. प्रबोल नियोगी, डॉ. मोहित जैन, डॉ. नीलम सिंह, डॉ. सुजीत, डॉ. वीके राव, डॉ. अनुराग, डॉ. संतोष सिंह, डॉ. प्रभात समेत अन्य विभागाध्यक्ष, चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed